Rohit Sharma vs Australia: 8 छक्के-7 चौके, ऑस्ट्रेलिया पर तूफान बनकर टूटे रोहित शर्मा; बनाया ये रिकॉर्ड

Rohit Sharma vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का तूफान आया। हर गेंदबाज को चौके-छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ दिए।

Updated On 2024-06-24 21:43:00 IST
Rohit Sharma Super Innings vs Australia

Rohit Sharma vs Australia: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना हिटमैन रूप दिखाया। रोहित ने स्ट्राइक मिचेल स्टार्क के ओवर से शुरुआत की। उन्होंने ओवर में 4 छक्के और एक चौका लगाकर 28 रन कूट डाले। इसके बाद लगातार हर गेंदबाज की पिटाई की। हर ओवर में चौके-छक्कों की बारिश कर दी। रोहित अपना और टी20 विश्वकप 2024 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। 19 बॉल पर 50 रन पूरे किए। इसके बाद भी रोहित का बल्ला जमकर रन उगलता रहा। 

रोहित शर्मा 41 गेंद पर 92 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके लगाए। भारतीय कप्तान की धाकड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने तेज शुरुआत दी। 10 ओवर में भारत ने 114 रन बना दिए। टीम इंडिया 200 से ऊपर के स्कोर की तरफ बढ़ रही है।  

सबसे तेज शतक से चूके, 200 छक्के पूरे 
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में रोहित ने 48 रन छक्के लगाकर बनाए और 28 रन 7 चौके लगाकर बनाए। रोहित शर्मा के पास टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा और सबसे तेज शतक लगाने का मौका था। रोहित और ग्लैन मैक्सवेल 5-5 शतक बना चुके हैं, लेकिन उन्हें मिचेल स्टार्क ने 92 रन पर बोल्ड कर दिया। हालांकि रोहित ने अपने 200 छक्के पूरे कर लिए। वहीं, टी20 में 200 छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बन गए।  

रोहित शर्मा ने बनाए ये रिकॉर्ड 
रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 19 हजार रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने टी20 विश्वकप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। इसके साथ ही दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया। टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। रोहित ने विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।   
 

Similar News