Ind vs UAE Women's Asia Cup: 12 चौके...1 छक्का, 26 गेंद में फिफ्टी, 20 साल की ऋचा घोष ने तूफानी पारी से रचा इतिहास

Ind vs UAE Women's Asia Cup: 20 साल की भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष ने एशिया कप में इतिहास रचा। उन्होंने यूएई के खिलाफ मैच में महज 26 गेंद में फिफ्टी जड़ी। वो एशिया कप में अर्धशतक जमाने वाली पहली विकेटकीपर बनीं।

Updated On 2024-07-21 17:09:00 IST
Richa Ghosh becomes 1st wicketkeeper to score fifty in womens asia cup

नई दिल्ली। भारत ने महिला एशिया कप में अपने दूसरे मुकाबले में UAE के खिलाफ इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार 200 रन का आंकड़ा पार किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत की तरफ से 20 साल की विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष ने तूफानी पारी खेली। ऋचा ने महज 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका पहला अर्धशतक है। वो महिला एशिया कप में भारत की तरफ से अर्धशतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनीं। 

यूएई की कप्तान ईशा ओझा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला। लेकिन, असली खेल तो आखिरी 4 ओवर में हुआ। जैसी ही विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष बल्लेबाजी के लिए उतरीं, उन्होंने खेल का अंदाज ही पूरी तरह बदल दिया। ऋचा ने चौकों की बरसात कर दी। उन्होंने महज 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

ऋचा जब बल्लेबाजी के लिए उतरीं थीं, तब भारत का स्कोर 12 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन था। लेकिन, इसके बाद आखिरी 8 ओवर में भारत ने 95 रन ठोक डाले। ऋचा ने भारतीय पारी के 15वें ओवर में 4 चौके मारे और आखिरी ओवर में तो उन्होंने कोहराम ही मचा दिया। ऋचा ने आखिरी पांच गेंदों पर लगातार पांच चौके उड़ाए और इस तरह भारत ने आखिरी 12 गेंद में कुल 37 रन बटोरे और भारत ने पहली बार टी20 में 200 रन का आंकड़ा पार किया। ऋचा 29 गेंद में 64 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटीं। 

Similar News