VIDEO: अरशद नदीम से हारने के बाद नीरज चोपड़ा की मां का आया भावुक और दिल छू लेने वाला बयान

Neeraj Chopra Mother on Arshad Nadeem: पाकिस्तान के अरशद नदीम से हार के बाद नीरज चोपड़ा की मां ने भावुक और दिल छू लेने वाला बयान दिया है।

Updated On 2024-08-09 16:05:00 IST
नीरज चोपड़ा की मां ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम पर लुटाया प्यार!

Neeraj Chopra Mother on Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम से हार का सामना करने के बाद नीरज चोपड़ा की मां ने भावुक और दिल छू लेने वाला बयान दिया है। नीरज की मां ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को अपना बच्चा बताया और उनके लिए खूब प्यार बरसाया। इस भावुक बयान की हर तरफ चर्चा हो रही है।

नीरज चोपड़ा की मां ने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लुटाया प्यार
भारतीय न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, नीरज की मां ने बताया कि उनका बेटा सिल्वर मेडल जीतकर भी घर लौटेगा, और उनके लिए यह किसी स्वर्ण पदक से कम नहीं है। सिल्वर भी हमारे लिए गोल्ड के बराबर है। कोई बात नहीं वो (पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम) भी हमारे ही बच्चे हैं। हां, हम उनके लिए कुछ फेवरेट खाना जरूर बनाएंगे।"

अरशद नदीम ने किया सर्वश्रेष्ठ थ्रो
गुरुवार, 8 अगस्त को पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो 92.97 मीटर करके सभी को चौंका दिया। दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का स्कोर हासिल किया, जो उनका अबतक के करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। इस तरह पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया, जबकि नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा।

32 साल बाद पाकिस्तान को मिला गोल्ड
अरशद नदीम ने अपने देश पाकिस्तान को 32 साल बाद जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) में गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा लगातार दो ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनने से चूक गए। पिछले ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

Similar News