IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी अब IPL में खेलेंगे या नहीं? जिगरी दोस्त ने किया साफ, बोला- मुझे नहीं लगता कि...

महेंद्र सिंह धोनी अगले साल आईपीएल में खेलेंगे या नहीं? इस पर उनके पुराने साथी ने बड़ी बात कही है।

Updated On 2024-05-19 17:59:00 IST
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अब खेलेंगे या नहीं? जानें पुराने साथी ने क्या बताया।

नई दिल्ली। डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी लीग मैच में चेन्नई को 27 रन से हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई का सफर खत्म हो गया। धोनी ने इस मैच में भी अहम पारी खेली। लेकिन, वो टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसके बाद से ही ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन था, क्या वो अब संन्यास ले लेंगे। फैंस से लेकर सभी यही सोच रहे। लेकिन, उनके साथ खेल चुके अंबाती रायुडू ने इस सवाल का जवाब दिया है। 

स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में रायुडू ने उम्मीद जताई कि धोनी आईपीएल का अगला सीजन भी खेलेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह उनका आखिरी मैच था। मैं उन्हें इस तरह से करियर खत्म करते नहीं देख सकता। वह जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तब काफी निराश दिख रहे थे। यह धोनी का अंदाज नहीं था। वह क्वालीफाई (प्लेऑफ) करके अपने करियर को टॉप पर खत्म करना चाहेंगे।"

रायुडू ने उम्मीद जताई की इम्पैक्ट प्लेयर नियम अगले सीजन में भी जारी रहेगा। इससे धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहने में सहूलियत होगी। रायुडू ने कहा, "आप धोनी के बारे में कुछ अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। वो अगले साल भी खेल सकते हैं। इंपैक्ट प्लेयर नियम से उन्हें आखिरी के कुछ ओवर में बैटिंग करने का मौका मिल सकता है। बीसीसीआई को इस नियम को बनाए रखना चाहिये क्योंकि हम धोनी को खेलते देखना चाहते हैं। अब गेंद बीसीसीआई के पाले में है कि वो इस नियम को बरकरार रखती है या नहीं और हम धोनी को खेलते देख पाते हैं या नहीं। 

Similar News