5 गेंद फेंक विलेन बन गया ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज, मिचेल स्टार्क को याद आया भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला

Mitchell Starc: टी20 विश्वकप में मिचेल स्टार्क की रोहित शर्मा ने जमकर धुनाई की। स्टार्क ने रोहित के लगाए 5 छक्के याद किए।

Updated On 2024-07-11 17:42:00 IST
Mitchell Starc Remembered Rohit Sharma

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हाल ही में हुए टी20 विश्वकप के सुपर-8 मुकाबले को याद किया है। भारतीय धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने एक ही ओवर में मिचेल स्टार्क की लय बिगाड़ दी थी। स्टार्क के उस ओवर में रोहित ने 4 छक्के लगाकर कुल 29 रन बनाए थे। वहीं से मोमेंटम भारत की तरफ शिफ्ट हो गया था।    

मिचेल स्टार्क ने LiSTNR Sport से बात करते हुए कहा कि मैंने भारत के खिलाफ अपने स्पेल में 5 खराब गेंदें फेंकी और रोहित शर्मा ने उन सभी पर छक्के लगाए। 

रोहित ने ठोके थे 8 छक्के 
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्वकप के सुपर-8 मुकाबले में 24 रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 205 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन ही बना पाई थी। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 8 छक्के और 7 चौके लगाए थे। रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क को 4 छक्के लगाए थे। 

हवा को टारगेट कर रहे थे रोहित शर्मा 
मिचेल स्टार्क ने कहा कि सेंट लूसिया में रोहित शर्मा हवा को टारगेट कर रहे थे। जिस छोर पर हवा चल रही थी, रोहित उसी छोर से रन बना रहे थे। बाद में मैंने जब छोर चेंज किया तो उन्हें बोल्ड कर दिया। मुझे लगता है कि मैंने 5 गेंदें खराब फेंकी और उन्हीं पर रोहित ने छक्के जड़ दिए। मिचेल स्टार्क ने कहा कि हम मैच जीत सकते थे। उस मैच का विकेट विश्वकप का सबसे अच्छा विकेट था। हम टारगेट के करीब थे, लेकिन उसे हासिल नहीं कर सके। 

Similar News