Mayank Yadav: मंयक यादव का रिकॉर्ड दो दिन भी नहीं टिका, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी

IPL 2024 Fastest ball: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी ने दो दिन में ही मयंक यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी है।

Updated On 2024-04-02 10:00:00 IST
गेराल्ड कोएट्जी ने दो दिन में ही मयंक यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी अबतक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में अबतक तीन विकेट ही लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को हुए मैच में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। लेकिन, फिर भी इतिहास के पन्नों में उनका दर्ज हो गया। गेराल्ड कोएट्जी ने मयंक यादव को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने दो दिन पहले अपने डेब्यू पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इस गेंद से पंजाब के कप्तान शिखर भी सरप्राइज हो गए थे। उन्होंने मैच में बीच के ओवर में कम से कम 19 बार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। उन्होंने मैच में 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे। 

कोएट्जी ने सोमवार को मयंक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 157.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। उन्होंने राजस्थान की पारी की आखिरी गेंद 157 किमी की रफ्तार से अधिक से फेंकी। रियान पराग ने इस गेंद का सामना किया और कोएट्जी की इस शॉर्ट गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के सिर के ऊपर से चौके के लिए चली गई थी। 

आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद

गेराल्ड कोएट्जी- 157.4 KMPH- MI vs RR
मयंक यादव- 155.8 KMPH- LSG vs PBKS
मयंक यादव- 153.9 KMPH- LSG vs PBKS
मयंक यादव- 153.4 KMPH- LSG vs PBKS
नांद्रे बर्गर- 153 KMPH- RR vs DC

रॉयल्स के खिलाफ सबसे तेज रफ्तार गेंद के साथ कोएट्जी ने आईपीएल 2024 में टॉप नहीं किया, बल्कि आईपीएल इतिहास की ऑल टाइम सबसे तेज गेंद के क्लब में भी एंट्री की। हालांकि, वो शॉन टेट के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज आईपीएल 2011 में अपनी 157.71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद

शॉन टेट- 157.71 किमी प्रति घंटा- 2011

गेराल्ड कोएट्जी- 157.4 किमी प्रति घंटा-2024

लॉकी फर्ग्यूसन- 157.3 किमी प्रति घंटा- 2022

उमरान मलिक- 157 किमी प्रति घंटा- 2022

एनरिक नॉर्खिया- 156.22 किमी प्रति घंटा-2020

भारत में 2023 विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद कोएट्जी को पिछले दिसंबर में आईपीएल के मिनी ऑक्शन में खरीदा गया था। टूर्नामेंट में वो साउथ अफ्रीका के ऐसे पहले गेंदबाज बने थे, जिसे 20 विकेट झटके थे। इससे पहले, उन्होंने SA20 के पिछले सीजन में भी 23 विकेट लिए थे। 

Similar News