VIDEO: मनु भाकर की मां ने नीरज चोपड़ा से की मुलाकात, फैंस ने पूछ लिया- क्या रिश्ता पक्का?

Manu Bhaker Mother Meets Neeraj Chopra: मनु भाकर की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नीरज चोपड़ा से बातचीत करते नजर आ रहीं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे।

Updated On 2024-08-12 11:44:00 IST
Manu Bhaker's mother meets Neeraj Chopra

नई दिल्ली। मनु भाकर और नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में देश का परचम बुलंद किया। नीरज चोपड़ा ने जहां जेवलिन थ्रो इवेंट का सिल्वर मेडल जीता तो वहीं, मनु ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रचा। इस बीच, मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर की पेरिस में नीरज से मुलाकात हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

इस वीडियो में मनु की मां नीरज चोपड़ा का हाथ पकड़े नजर आईं और दोनों के बीच काफी देर बातचीत हुई। इस वीडियो एक्स पर लाखों लोग देख चुके हैं। बस, इस मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगने लगे।

फैंस ने तो यहां तक सोच लिया कि मनु की मां बेटी के लिए अच्छा रिश्ता ढूंढ रहीं। एक यूजर ने लिखा, "शादी के रिश्ते की बात चल रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, भारतीय मां अपनी बेटी के लिए एक सफल लड़के से रिश्ते की बात कर रही।"

एक और एक्स यूजर ने कमेंट किया, मम्मी जी दामाद जी के मिशन पर जुटी हैं। आंटी जी, इसे साकार कर दीजिए।

 

बता दें कि नीरज चोपड़ा और मनु भाकर दोनों हरियाणा से आते हैं। इससे पहले, इन दोनों एथलीट्स का भी पेरिस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ये दोनों एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से इन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी। 

Similar News