MI vs DC Women: डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की जीत से शुरुआत, दिल्ली कैपिटल्स को 10 रन से हराया; हरमनप्रीत की कप्तानी पारी
WPL 2026 DC vs MI: हरमनप्रीत कौर के नाबाद 74 और नैट सिवर-ब्रंट की 9वीं फिफ्टी से मुंबई ने दिल्ली को अपने पहले मैच में 50 रन से हराया।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में DC vs MI मुकाबला। जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तानी डेब्यू पर टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
मुंबई इंडियंस (MI) ने WPL 2026 के तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 50 रन से हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 145 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई की ओर से एमिलिया केर और निकोला कैरी ने 3-3 विकेट लिए। इससे पहले, हरमनप्रीत कौर ने मुंबई के लिए 42 गेंद में नाबाद 74 रन ठोके थे। कौर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 42 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए (8 चौके और 3 छक्के लगाए), जबकि नैट सिवर-ब्रंट ने 46 गेंदों पर 70 रन की आतिशी पारी खेली (13 चौके)।
यह इस सीजन में नैट की 9वीं अर्धशतक थी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी हुई, जिसने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अंतिम ओवरों में हरमनप्रीत ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए आखिरी ओवर में ही 19 रन ठोक डाले।
दिल्ली की ओर से डेब्यू कर रही नंदनी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके। पारी के बाद दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी लिजेल ली (5 रन) और शेफाली वर्मा (0 रन) क्रीज पर उतरी। मुंबई की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने पहला ओवर डाला, और 1 ओवर के बाद दिल्ली बिना कोई विकेट गंवाए 5 रन बना चुकी थी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली इस बड़े लक्ष्य का पीछा कर पाती है या मुंबई की गेंदबाजें जीत दर्ज कराती हैं!
दिल्ली कैपिटल्स:
शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), मारिजाने कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा
मुंबई इंडियंस:
अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता