Jasprit Bumrah: भारत के सफल कप्तानों में बुमराह का फेवरेट कौन?, जवाब सुन हो जाएंगे हैरान  

Jasprit Bumrah Favourite Captain: जसप्रीत बुमराह से एक प्रोग्राम में पूछा गया कि वह किसे सबसे सफल कप्तान मानते हैं। इमसें उन्होंने हैरानी भरा जवाब दिया। 

Updated On 2024-07-26 21:35:00 IST
जसप्रीत बुमराह का फेवरेट कप्तान।

Jasprit Bumrah Favourite Captain: जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी क्रिकेट की नॉलेज गजब की है। एक गेंदबाज के तौर पर बैटर के दिमाग को पढ़ लेते हैं और उसके मुताबिक गेंदबाजी करते हैं। गेंद से जादू दिखाना उनकी एक खास कला है। लेकिन बुमराह खुद को महज एक तेज गेंदबाज के तौर पर नहीं देखते हैं। जब उनसे पूछा गया कि आपकी नजर में भारत का सबसे सफल कप्तान कौन हैं तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। दरअसल, बुमराह ने खुद को ही फेवरेट कप्तान बता दिया। 

आपको यकीन नहीं हो रहा होगा कि सच में बुमराह ने ऐसा कहा है कि लेकिन उनकी क्रिकेट की नॉलेज में कोई शक नहीं कर सकता है। वह बैटर से एक कदम आगे रहते हैं। वह हर गेंद पर बैटर को फॉलो करते हैं और उनके दिमाग को पढ़कर गेंदबाजी करते हैं। भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा है कि बुमराह सही समय पर सही गेंद फेंकना जानते हैं। ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाएंगे।  

बुमराह ने भारत के सफल कप्तानों की कप्तानी में क्रिकेट खेला हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में गेंदबाजी की। इसके साथ ही एक लंबे समय तक उन्होंने विराट की कैप्टेंसी में भी शानदार गेंदबाजी की। खुद विराट कोहली बुमराह को सबसे तेज सफल गेंदबाज बता चुके हैं। वहीं, अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भी बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा। बुमराह हर मैच के बाद बेहतर हो रहे हैं। 

इंडियन एक्सप्रेस के एक कार्यक्रम में जसप्रीत बुमराह से पूछा गया कि इन तीनों कप्तानों में आपका फेवरेट कौन है। बुमराह ने जवाब दिया कि ये सभी महान कप्तान हैं, लेकिन कुछ मैचों में मैंने भी कप्तानी की है, इसलिए मैं खुद का फेवरेट कप्तान हूं। बुमराह ने भारत के लिए वनडे, टेस्ट और टी20 में कप्तानी की है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट और आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी की शुरुआत 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी, जब कप्तान रोहित कोविड से पीड़ित थे। 

पूर्व गेंदबाजी कोच मम्हनब्रे ने कहा कि जब भी मैं बुमराह को देखता हूं तो मुझे मैदान पर एक लीडर नजर आता है। कभी-कभी, बहुत सी बातें कहना और उस पर अमल न करना आसान होता है, लेकिन वह एक ऐसा व्यक्ति है जो इसे कहेगा और फिर हर किसी को दिखाएगा कि इसे कैसे करना है। टीम के लोग जानते हैं कि वह एक ऐसा व्यक्ति है जो जो कहता है वह करता है।

कई विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगर बुमराह की गेंदबाजी में भारत की जान नहीं होते तो वह भारत के कप्तान बन सकते थे। भारत बुमराह के वर्कलोड के मैनेज करने के लिए बेहद गंभीर है। यही वजह है कि टी20 विश्वकप के बाद रोहित और विराट के बाद बुमराह ही है, जिन्हें श्रीलंका दौरे के लिए पूरी तरह आराम दिया गया।  

Similar News