IPL 2024: 'बस 2 साल...और टीम इंडिया से खेलेगा ये खूंखार खिलाड़ी', इरफान पठान ने किसके लिए की बड़ी भविष्यवाणी?

IPL 2024: इरफान पठान ने रियान पराग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दो साल में वो भारत की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं।

Updated On 2024-03-29 14:27:00 IST
रिय़ान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक ठोका था।

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धुंआधार पारी से सबका दिल जीत लिया। पराग ने मुश्किल वक्त में राजस्थान के लिए मैच जिताने वाली पारी खेली। उन्होंने मैच में अपना बेस्ट स्कोर भी बनाया। पराग ने 45 गेंद में 84 रन पारी खेली। उनकी इस पारी से राजस्थान ने इस मुकाबले को 12 रन से जीता। रियान की इस पारी ने दिग्गजों को भी उनका मुरीद बना लिया। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने पराग के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि रियान पराग अगले दो साल के भीतर भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। 

असम की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रियान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 45 गेंद में 7 चौके और   22 साल के रियान ने 45 गेंद की पारी में सात चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 84 रन ठोके थे। ये उनका टी20 का बेस्ट स्कोर है। उनकी इस आतिशी पारी की वजह से राजस्थान ने आखिरी 7 ओवर में 92 रन बनाए थे। 

पठान ने की रियान पराग की तारीफ
रियान की बल्लेबाजी देखने के बाद इरफान पठान ने एक्स पर लिखा, "घरेलू क्रिकेट को हल्के में ना लें। ये आपके फायदे के लिए ही है। रियान पराग को देखो। यह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। रियान ने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं।" पराग ने पिछले घरेलू सीजन में अच्छी बल्लेबाजी की थी।  

इरफान ने आगे लिखा, "अगले दो साल में रियान भारत की तरफ से खेलता नजर आएगा।" एक समय राजस्थान ने 36 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल वक्त में रियान ने पहले आर अश्विन के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ 52 रन की अहम साझेदारी की थी। आखिर के ओवर में शिमरॉन हेटमायर के साथ भी रियान ने 16 गेंद में नाबाद 43 रन की पार्टनरशिप कर टीम के स्कोर को 185 रन पर पहुंचा दिया। 

Similar News