IPL 2024 Delhi Capitals: ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल के तूफान में उड़ा लखनऊ, टीम को प्लेऑफ के करीब पहुंचाया 

IPL 2024 Delhi Capitals: ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल की तूफानी पारियों की बदौलत दिल्ली बड़े स्कोर तक पहुंच गया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम को प्लेऑफ के करीब तक पहुंचा दिया।

Updated On 2024-05-14 23:08:00 IST
Delhi Capitals Tristan Stubbs Abhisek Porel Fifty

IPL 2024 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर लखनऊ सुपर जायंट्स को दबाव में ला दिया। दिल्ली ने अपने घर में 208 क्या बनाए, लखनऊ बड़े स्कोर के आगे सरेंडर हो गई। 

अभिषेक ने लगाए बैक टू बैक 3 छ्क्के 
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ ओपनर जेक फ्रेजर के जल्दी आउट होने से लगा कि टीम कैसे बड़े स्कोर तक पहुंच पाएगी, लेकिन इस बार उनकी साथी अभिषेक पोरेल ने साहस दिखाते हुए शानदार अर्धशतक ठोक दिया। अभिषेक ने 33 बॉल पर 58 रन की पारी खेली, इसमें 5 चौके और 4 छक्के लगाए। अभिषेक ने 3 छक्के लगातार मारे। अभिषेक को अच्छे शॉट्स मारते देख नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर शाई होप ने भी रंग दिखाना शुरु कर दिया। होप ने 38 रन की उपयोगी पारी खेली, इसमें 3 चौके और 2 छक्के जड़े। 

ट्रिस्टन स्टब्स के तूफान में उड़ा लखनऊ 
एब बार जब टीम को अच्छा स्टॉर्ट मिल गया तो मीडिल ऑर्डर में कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अच्छे हाथ दिखाए। ऋषभ पंत ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। उन्होंने 5 चौके लगाकर 33 रन बनाए। ऋषभ तो आउट हो गए, लेकिन इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने अपना खेल शुरु किया। स्टब्स ने 25 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। इसमें 3 चौके और 4 छक्के लगाए। स्टब्स और अक्षर ने मिलकर टीम को 208 रन तक पहुंचा दिया। 

Similar News