IND vs ENG 3rd Test: नर्वस 90 का शिकार हुए शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी के अनचाहे क्लब में हुई एंट्री

Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे शुभमन गिल नर्वस 90 का शिकार हुए। वह 91 के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

Updated On 2024-02-18 11:33:00 IST
शुभमन गिल हुए रन आउट।

Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे शुभमन गिल नर्वस 90 का शिकार हुए। वह 91 के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 151 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों के साथ ही 2 छक्के भी लगाए। 64वें ओवर की आखिरी गेंद पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े शुभमन गिल और कुलदीप यादव के बीच तालमेल में कमी देखने को मिली। टॉम हार्टले की गेंद पर कुलदीप रन चुराना चाह रहे थे, लेकिन अंत में उन्होंने मना कर दिया। तब तक गिल कुछ कदम भाग चुके थे और उन्होंने अपना विकेट बचाने के लिए डाइव भी लगाई, लेकिन बेन स्टोक्स के शानदार थ्रो के बाद हार्टले ने गिल्लियां बिखरने में जरा भी देरी नहीं की। इससे पहले भारत की पहली पारी में सरफराज खान रन आउट हुए थे। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: कुलदीप यादव ने दोनों पारियों में निभाई नाइटवॉचमैन की भूमिका, जानिए क्या होता है ये

धोनी के क्लब में हुई एंट्री
गिल अपने चौथे टेस्ट शतक से चूक गए। इसके अलावा उनकी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब में भी एंट्री हो गई है। गिल टेस्ट में नर्वस 90 का शिकार होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले धोनी 2012 में 99 रन पर पवेलियन लौटे थे। यह मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेला गया था। वहीं साल 1997 में अजय जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ 96 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे थे। वहीं दिलीप वेंगसरकर ने 1982 में 90, मोटगनहल्ली जयसिम्हा ने 1960 में 99 और वीनू मांकड़ ने 1953 में 96 रन बनाए थे। 

  • 96 - वीनू मांकड़ (1953)
  • 99 - मोटगनहल्ली जयसिम्हा (1960)
  • 90 - दिलीप वेंगसरकर (1982)
  • 96 - अजय जड़ेजा (1997)
  • 99 - महेंद्र सिंह धोनी (2012)
  • 91- शुभमन गिल (2024)

सीरीज में गिल का प्रदर्शन
तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शुभन गिल का खाता नहीं खुला था। विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 46 गेंदों पर 34 रन और दूसरी पारी में 147 गेंदों पर 104 रन बनाए थे। इसके अलावा हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 66 गेंदों पर 23 रन और दूसरी पारी में कोई रन नहीं बनाया था। 

ये भी पढ़ें: Mike Procter: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन

Similar News