T20 Champion: चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोई टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों की आंखों से निकले खुशी के आंसू

T20 Champion: चैंपियन बनते ही टीम इंडिया के खिलाड़ी फूट-फूटकर रोने लगे। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज ऐतिहासिक जीत के बाद भावुक हो गए।

Updated On 2024-06-30 01:15:00 IST
T20 Champion indian Players Crying after Win T20 WC

T20 Champion: भारत ने 17 साल के बाद टी20 विश्वकप जीत लिया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी भावुक हो गए। खासकर कप्तान रोहित शर्मा की आंखों से आंसू निकलने लगे। भारत की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल बने।

इन खिलाड़ियों के आंसू छलके
जीत के बाद हार्दिक पांड्या फूट-फूटकर रोने लगे। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की आंखों में आंसू छलक आए।   

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी 
अफ्रीका की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने रिजा हेनरिक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। अर्शदीप सिंह ने कप्तान एडन मार्रक्रम का विकेट लिया। अक्षर पटेल ने स्टब्स को 31 रन पर बोल्ड कर दिया। क्विंटन डीकॉक 39 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंद पर 52 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया मैच का पांसा पलट दिया। उन्होंने 5 छक्के लगाए। हालांकि हार्दिक पांड्या ने उन्हें 52 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद बुमराह ने मार्को यानसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। 

कैसी रही भारत की बल्लेबाजी   
टीम इंडिया की पारी में पहला ओवर मार्को यानसन ने डाला। पहली गेंद पर रोहित ने एक रन लेकर स्ट्राइक विराट कोहली को दे दी। इसके बाद विराट ने लगातार 2 चौके लगाए। आखिरी बॉल पर भी कोहली ने स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चौका लगाया। अच्छी शुरुआत के बाद भारत को शुरुआती झटके लगे। केशव महाराज ने कप्तान रोहित शर्मा (9) और ऋषभ पंत (0) को आउट कर दिया। वहीं, सूर्यकुमार यादव (3) भी शॉट मारने की कोशिश में जल्दी आउट हो गए। कगिसो रबाडा ने उनका विकेट लिया। अक्षर पटेल 47 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों में 4 छक्के और 1 चौका लगाया। अक्षर पटेल और विराट कोहली के बीच 54 बॉल पर 72 रन की साझेदारी हुई। विराट कोहली ने 59 बॉल 76 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने 18वें ओवर में चौका और छक्का जड़ा। ओवर में 18 रन आए। 19वें ओवर में 17 रन आए। शिवम दुबे 16 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। 20वें ओवर में 9 रन ही बन सके। 

Similar News