Heinrich Klaasen: नासाउ पिच बल्लेबाजों के लिए नर्क...; तूफानी बल्लेबाज ने बयां किया अपना अनुभव   

New York Nassau County Pitch: न्यूयार्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम की पिच विवादों में है। यहां बल्लेबाजों को चोट लग रही है। असमान उछाल और दोहरी गति से बल्लेबाज परेशान हैं।

Updated On 2024-06-11 18:08:00 IST
नासाउ काउंटी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का अनुभव बेहद खराब है।

Heinrich Klaasen on New York Nassau County Pitch: अमेरिका में आईसीसी टी20 विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिका के न्यूयार्क में नासाउ काउंटी स्टेडियम की पिच को लेकर बहस छिड़ी हुई है। तमाम क्रिकेट दिग्गज पिच की  आलोचना कर चुके हैं। यहां असमान उछाल और दोहरी गति से गेंद बल्ले पर आ रही है।  

अब पिच को लेकर दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपनी बात कही है। वह दो बार यहां मैच खेल चुके हैं। इसके बाद क्लासेन ने कहा कि अगर आप नासाउ की पिच को दुनिया के सामने पेश करते हो तो लोग इसे बहुत अधिक पसंद नहीं करेंगे। क्लासेन ने कहा कि पिच पर बल्लेबाजों के लिए बैटिंग करना बहुत मुश्किल है। 

आपको बता दें कि सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने न्यूयार्क में ही बांग्लादेश को 4 रन से हराया था। अफ्रीका ने 113 रन के लक्ष्य का बचाव किया था। वहीं, भारत ने इसी मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ 119 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। 

क्लासेन ने ऐसा क्यों कहा
अगर आप नासाउ की पिच को दुनिया के सामने बेचने के लिए पेश करें तो मुझे नहीं लगता कि यह एक बढ़िया बिकने वाला उत्पाद है। क्लासेन ने कहा कि पिच को देखकर बल्लेबाज यहां से निकलना ही पसंद करेंगे जबकि गेंदबाजों को ऐसी पिच पसंद आएगी। इधर, आईसीसी पहले ही मान चुकी है कि नासाउ की पिच हर बार अलग-अलग तरीके से खेल रही है।

Similar News