SA vs AUS WTC Final: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 27 साल बाद जीता ICC खिताब; Aiden Markram हीरो
WTC Final 2025 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर 27 साल बाद ICC ट्रॉफी जीती। एडेन मार्करम की सेंचुरी ने रच दिया इतिहास।
WTC Final: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 27 साल बाद जीता ICC खिताब...
SA vs AUS WTC Final live: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक नई दास्तां लिखी गई। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर न सिर्फ WTC ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि 27 साल बाद कोई ICC खिताब जीतने में भी सफलता हासिल की। एडेन मार्करम ने 136 रन की शानदार जिताऊ पारी खेली। उन्हें हेजलवुड ने उस वक्त आउट किया जब टीम को जीत के लिए सिर्फ 6 रन की दरकरार थी। इसके अलावा गेंदबाज़ों के जबरदस्त प्रदर्शन ने इस जीत को यादगार बना दिया। यह जीत न केवल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए यह संदेश भी है कि फॉर्म और इरादे के दम पर कोई भी टीम नई ऊंचाइयों को छू सकती है।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को तीसरे दिन 207 रन पर सिमट गई थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 212 रन पर ऑेर हो गई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 138 रन बना सकी थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 281 रन की हुई। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एडेन मार्करम के शतक और टेम्बा बावुमा की फिफ्टी के दम पर तीसरे दिन 2 विकेट खोकर 213 रन बनाए थे।
wtc final turning points: ऐसे बनी साउथ अफ्रीका चैंपियन
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले एडेन मार्करम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 207 गेंदों पर 14 चौक्को की मदद से 136 रन की पारी खेली।
WTC: दक्षिण अफ्रीका नया चैंपियन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अब तक तीन बार आयोजित हो चुकी है। तीन संस्करणों में तीन अलग-अलग टीमों ने ट्रॉफी जीती है- न्यूजीलैंड (2021), ऑस्ट्रेलिया (2023) और दक्षिण अफ्रीका (2025)। भारत दो बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद एक बार भी खिताब नहीं जीत सका।
एडेन मार्कराम के शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को WTC 2025 फाइनल में ऐतिहासिक जीत मिली है।
WTC Final: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 27 साल बाद जीता ICC खिताब; Aiden Markram हीरो
साउथ अफ्रीका अब इतिहास रचने से सिर्फ 7 रन दूर। शतकवीर Aiden Markram ने चौका मारने के बाद अगली गेंद पर 3 रन बटोरे।
साउथ अफ्रीका अब इतिहास रचने से सिर्फ 10 रन दूर। शतकवीर Aiden Markram ने मारा चौका।
SA vs AUS WTC Final 2025 Live Score Updates: साउथ अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 15 रन।
डेविड बेडिंघम ने पैट कमिंस को मारा शानदार चौका। अब जीत के लिए चाहिए सिर्फ 18 रन।
साउथ अफ्रीका अब इतिहास रचने से सिर्फ 25 रन दूर। शतकवीर Aiden Markram क्रीज पर डटे हैं।
SA vs AUS WTC Final 2025 Live Score Updates: स्कोरकार्ड
AUS 212 & 207
RSA 138 & 251/4 (75)
Day 4: पहला सेशन- साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 31 रन चाहिए।