Eng vs Ind: इंग्लैंड के लिए ओवल में अब जीत नामुमकिन! बदलना होगा 123 साल का इतिहास

England vs India 5th test: इंग्लैंड के लिए ओवल टेस्ट में अब जीत एवरेस्ट चढ़ने से कम नहीं होगी। अगर उसे जीत हासिल करनी है तो 123 साल का इतिहास बदलना होगा।

Updated On 2025-08-02 21:15:00 IST

oval highest run chase in test matches: इंग्लैंड के लिए ओवल टेस्ट जीतना अब नामुमकिन है!

Highest successful run chases in Tests at Oval: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है। भारत की इस मुकाबले में पकड़ मजबूत हो चुकी है। इस मैच के तीसरे दिन भारत ने टी ब्रेक तक अपनी लीड 290 रन के पार पहुंचा दी थी। ऐसे में अगर अब इंग्लैंड को सीरीज मुठ्ठी में करनी है तो उसे इस मैदान का इतिहास बदलना होगा। 

लंदन का ओवल मैदान ऐतिहासिक रूप से चौथी पारी में रनों का पीछा करने के लिए हमेशा से मुश्किल चुनौतियों से भरा रहा है। यहां केवल 6 बार ही 200 से ज्यादा का लक्ष्य चेज हुआ है। यानी इंग्लैंड को अगर जीत हासिल करनी है तो उसे ओवल का पिछला इतिहास बदलना होगा। इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज़ इंग्लैंड ने 1902 में दर्ज किया था, जब उसने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ़ एक विकेट बाकी रहते 263 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। यानी इस बार अगर इंग्लैंड को जीत हासिल करनी है तो फिर 123 साल का इतिहास बदलना होगा। 

इसके अलावा, सदी की शुरुआत से अब तक ओवल में केवल एक ही टीम ने 200 से ज़्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया है। श्रीलंका ने पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मैदान पर भारत का सबसे सफल रन चेज़ 173 रनों का है, जो 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था।

ओवल में टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा सफल रन चेज़

लक्ष्य: 263 - इंग्लैंड (263/9) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1902

लक्ष्य: 252 - वेस्टइंडीज (255/2) बनाम इंग्लैंड, 1963

लक्ष्य: 242 - ऑस्ट्रेलिया (242/5) बनाम इंग्लैंड, 1972

लक्ष्य: 225 - वेस्टइंडीज (226/2) बनाम इंग्लैंड, 1988

लक्ष्य: 219 - श्रीलंका (219/2) बनाम इंग्लैंड, 2024

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड के लिए ओवल में रन चेज आसान नहीं रहने वाला है। 

Tags:    

Similar News