nitish reddy video: नीतीश रेड्डी का लॉर्ड्स में धमाल, 23 साल बाद भारत की तरफ से किया ये कारनामा

nitish reddy 2 wickets in an over: नीतीश कुमार रेड्डी ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की और 23 साल बाद भारत के लिए खास कारनामा किया।

Updated On 2025-07-10 18:09:00 IST

Nitish reddy bowling: नीतीश रेड्डी एक ओवर में 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। 

nitish reddy 2 wickets in an over: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़ लिए थे। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड बड़ा स्कोर खड़ा कर लेगा। इसी समय कप्तान शुभमन गिल ने मास्टरस्ट्रोक चला। उन्होंने गेंद नीतीश रेड्डी को थमाई।

नीतीश रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में ऐसा जलवा दिखाया कि भारत की मैच में वापसी हो गई। नीतीश ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर बेन डकेट को आउट किया और 2 गेंद बाद जैक क्रॉली को शानदार गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। डकेट 23 रन बनाकर आउट हुए। जिस गेंद पर डकेट आउट हुए, वो लेग स्टम्प के बाहर की तरफ थी। डकेट ने इस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे पंत के पास गई और उन्होंने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की।

इसके बाद बारी क्रॉली की थी। क्रॉली जिस गेंद पर आउट हुए, वो बहुत शानदार थी। ये गेंद सीम पर गिरी और लेट स्विंग होने के बाद सीधी रह गई। क्रॉली ने इसे डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद में अतिरिक्त उछाल था, जिसकी वजह से गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर पंत के पास चली गई। इस तरह रेड्डी ने पहले ही ओवर में 4 गेंद के अंदर दो विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी करा दी।

2002 के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ, जब किसी भारतीय पेसर ने टेस्ट की पहली पारी में अपने पहले ओवर में 2 शिकार किए। इससे पहले, इरफान पठान ने कराची टेस्ट में 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी के अपने पहले ओवर में हैट्रिक ली थी और गुरुवार को नीतीश ने पहले ही ओवर में 2 शिकार कर उनकी बराबरी की। लंच तक इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 83 रन बनाए थे।

Tags:    

Similar News