WTC final scenario: इंग्लैंड से मिली हार से न्यूजीलैंड की उम्मीदें टूटीं, भारत को मिल गई राहत; ऑस्ट्रेलिया टॉप-2 से बाहर

WTC final scenario: टीम इंडिया को घर पर 3 टेस्ट की सीरीज में हराने वाली न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट हार गई। इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड के World test championship के फाइनल की उम्मीदें करीब-करीब खत्म हो गईं हैं। भारत को फायदा मिला है।

Updated On 2024-12-01 12:40:00 IST
england vs new zealand wtc

WTC final scenario: भारत को घर पर 3 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद न्यूजीलैंड के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हुई थी। लेकिन, इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में मिली हार के बाद अब न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद करीब-करीब खत्म हो गई है। 

इंग्लैंड को इस जीत से तो फायदा नहीं मिला लेकिन उसने न्यूजीलैंड का खेल खराब कर दिया। इंग्लैंड wtc points table में छठे स्थान पर है और अगर अंक गणित से तस्वीर समझें तो इंग्लैंड अभी भी फाइनल की रेस में है। लेकिन घर में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड अब फाइनल की रेस से बाहर ही हो गया है। 

न्यूजीलैंड के WTC Final की उम्मीदें टूटीं
इस हार के बाद न्यूजीलैंड के पर्सेंटेज पॉइंट्स घटकर 50 रह गए हैं, जो चौथे स्थान पर काबिज श्रीलंका के बराबर हैं। अगर न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम बाकी बचे दोनों टेस्ट जीत भी लेती है तो भी उसका पर्सेंटेज पॉइंट 57.14 ही होंगे, जो फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी नहीं होगा। फिलहाल, 5 टीमें फाइनल की रेस में बनी हुई हैं। 

न्यूजीलैंड की हार से भारत और ऑस्ट्रेलिया को सीधे तो कुछ फायदा नहीं हुआ है लेकिन फाइनल की दौड़ में शामिल एक टीम बाहर हो गई, जो अच्छी खबर है। 

यह भी पढ़ें: AUS PM XI vs India live score: ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर-XI के 7 रन में गिरे 5 विकेट, हर्षित राणा ने किए 4 शिकार

भारत अभी भी टॉप पर
इंग्लैंड की उम्मीदें पाकिस्तान में सीरीज हार के कारण खत्म हो गई हैं। लेकिन उन्होंने अपना पीसीटी 43.75 तक बढ़ा लिया है। 3-0 की सीरीज जीत भी इंग्लिश टीम को 50 पर्सेंटेज पॉइंट के पार नहीं ले जा पाएगी। 

WBBL Final: हेली मैथ्यूज का बल्ले और गेंद से धूम-धड़ाका, मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहली बार बिग बैश लीग जीता

भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 3 टेस्ट जीतने जरूरी
न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत के बाद world test championship table में बदलाव हुआ है। भारत अभी भी टॉप पर है। भारत के खाते में 61.11 पर्सेंटेज पॉइंट हैं। अब ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है। उसके खाते में 57.69 पर्सेंटेज पॉइंट हैं। साउथ अफ्रीका को श्रीलंका को हराने का फायदा मिला है और ये टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। साउथ अफ्रीका के खाते में अब 59.26 अंक हैं। 

भारत को अगर अपने दम पर फाइनल का टिकट कटाना है तो फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे 4 टेस्ट में से कम से कम 3 जीतने होंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत के अलावा श्रीलंका से भी टेस्ट सीरीज खेलनी है। उसे बाकी बचे 6 टेस्ट में से 4 जीतने हैं। साउथ अफ्रीका को श्रीलंका से 1 और पाकिस्तान से 2 टेस्ट खेलने हैं। साउथ अफ्रीका तीन में से 2 टेस्ट जीतकर फाइनल की दावेदारी मजबूत कर सकता है। 

Similar News