WPL 2025 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन, 19 खिलाड़ी 9.05 करोड़ में बिकीं; सिमरन शेख सबसे महंगी खिलाड़ी

WPL 2025 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन बेंगलुरू में आयोजित किया गया। 19 खिलाड़ी 9.05 करोड़ में बिकीं। जिसमें 4 खिलाड़ी करोड़पति बनीं।

Updated On 2024-12-15 19:58:00 IST
WPL 2025 Auction

WPL 2025 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के लिए मिनी ऑक्शन बेंगलुरू में आयोजित किया गया। इसमें 19 खिलाड़ी 9.05 करोड़ में बिकीं। इसमें 4 खिलाड़ियों को 1 करोड़ से अधिक राशि में खरीदा गया। 5 टीमों ने 19 खिलाड़ियों को 9.05 करोड़ में खरीदा। 5 विदेशी खिलाड़ियों को भी 2.70 करोड़ मिले। मिनी ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी सिमरन शेख बनीं, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ में खरीदा। उनकी नीलामी सबसे पहले हुई। 

इधर, तमिलनाडू की जी कमलिनी को 16 गुना अधिक राशि मिली। प्रेमा रावत और वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन की नीलामी भी 1 करोड़ के पार में हुई। डिएंड्रा डॉटिन 1.70 करोड़ की कीमत पर सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बनीं। स्नेह राणा, हीथर नाइट और लौरेन बेल जैसी बड़ी प्लेयर्स अनसोल्ड रहीं। 

जी कमलिनी पर पैसों की बारिश  
तमिलनाडू से घरेलू क्रिकेट खेलने वाली बल्लेबाज जी कमलिनी अपने बेस प्राइज से 16 गुना अधिक राशि में बिकीं। उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपए थीं, लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा। 

ये प्लेयर्स बनीं करोड़पति
सिमरन शेख-1.90 करोड़
डिएंड्रा डॉटिन- 1.70 करोड़ 
जी कमलिनी- 1.60 करोड़ 
प्रेमा रावत- 1.20 करोड़ 

गुजरात जायंट्स 
गुजरात जायंट्स ने 4 करोड़ रुपए खर्च करके 4 खिलाड़ी खरीदें। इसमें 2 देशी और 2 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। सबसे ज्यादा पैसे सिमरन शेख पर 1.90 करोड़ रुपए खर्च किए।  
 
मुंबई इंडियंस 
मुंबई इंडियंस ने 2.20 करोड़ रुपए खर्च करके 4 खिलाड़ी खरीदे। इसमें 1 विदेशी और 3 देशी खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे ज्यादा पैसे जी कमलिनी पर 1.60 करोड़ खर्च किए।  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 खिलाड़ियों पर 1.50 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें सबसे अधिक पैसे प्रेमा रावत पर 1.20 करोड़ लगाए। 

दिल्ली कैपिटल्स 
दिल्ली कैपिटल्स ने 85 लाख रुपए खर्च करके 4 खिलाड़ी खरीदे। इसमें 3 देशी और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। टीम ने सबसे ज्यादा पैसे एन चरणी पर 55 लाख रुपए खर्च किए। 

यूपी वॉरियर्ज 
यूपी वॉरियर्ज ने 50 लाख में 2 देशी और एक विदेशी खिलाड़ी खरीदें। टीम ने एलाना किंग को सबसे अधिक 30 लाख रुपए में खरीदा।  

Similar News