SL Vs NZ 2nd Test Day 2 Highlights : श्रीलंका ने 602/5 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की, मेंडिस 182 रन पर नाबाद

Sri Lanka Vs New Zealand 2nd Test day 2 highlights : न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। श्रीलंका ने पहली पारी 602/5 रन के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 22 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं।

Updated On 2024-09-27 17:24:00 IST
kamindu mendis sri lanka vs new zealand test

Sri Lanka Vs New Zealand 2nd Test day 2 highlights: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दूसरे दिन श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 602/5 रन के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने 22 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। दोनों ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे सस्ते में आउट हो गए। न्यूजीलैंड अभी भी श्रीलंका से 580 रन पीछे है। एक विकेट प्रभात जयसूर्या और दूसरा असिता फर्नांडो को मिला। 

इससे पहले, दूसरे दिन श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी की और करियर का पांचवां शतक पूरा किया। मेंडिस सबसे तेज पांच शतक पूरा करने वाले एशियाई बने। उन्होंने डॉन ब्रैडमेन की बराबरी कर ली। मेंडिस का ये आठवां टेस्ट है और वो अबतक 5 शतक जमा चुके हैं। वो दोहरा शतक तो पूरा नहीं कर पाए। लेकिन, 182 रन की नाबाद पारी खेली।

मेंडिस ने इस पारी के दौरान सबसे तेज हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले तीसरे बैटर बने। उन्होंने इस मामले में भी ब्रैडमैन की बराबरी की। मेंडिस महज 13वीं पारी में ही एक हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। 

वो 1949 के बाद सबसे तेजी से 1 हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले बैटर हैं। कामिंदु मेंडिस के अलावा कुसल मेंडिस ने भी नाबाद 106 रन बनाए। इससे पहले, दिनेश चांदीमल ने भी शतक जमाया था। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। 

मेंडिस ने इस टेस्ट में अर्धशतक जमाते ही विश्व रिकॉर्ड बनााया था। मेंडिस अपने पहले 8 टेस्ट में 50 प्लस स्कोर करने वाले इकलौते बैटर बन गए हैं। मेंडिस ने डेब्यू के बाद से ही अबतक जितने भी टेस्ट खेले हैं, उसमें अर्धशतक जरूर जमाया है।

एंजेलो मैथ्यूज ने भी अर्धशतक जमाया था। मैथ्यूज 88 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे।

Similar News