sri lanka vs new zealand live: श्रीलंका के 4 विकेट पर 300 रन, अविष्का के साथ कुसल मेंडिस का भी शतक

sri lanka vs new zealand 1st ODI live: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दांबुला में पहला वनडे खेला जा रहा। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। अविष्का और कुसल मेंडिस ने शतक जमाए।

Updated On 2024-11-13 18:30:00 IST
Sri lanka vs new zealand 1st ODI LIVE

sri lanka vs new zealand 1st ODI live: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 के बाद 3 वनडे की सीरीज खेली जा रही। पहला मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा। श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बारिश की वजह से मैच 1 गेंद बाद ही रोकना पड़ा था। इसके बाद मुकाबला शुरू हुआ तो अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने जमकर बल्लेबाजी की। इन दोनों ने शतक ठोके। फर्नांडो ने 115 गेंद में 100 रन की पारी खेली। वहीं, मेंडिस ने 128 गेंद में 143 रन ठोके। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी हुई। 

इस मैच के लिए न्यूजीलैंड ने 3 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया है। ओपनिंग बैटर टिम रॉबिन्सन और विकेटकीपर-बल्लेबाज मिचेल हे अपना पहला वनडे खेलेंगे। वहीं 26 साल के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर नाथन स्मिथ के लिए यह किसी भी प्रारूप में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है।

चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन की जगह टीम में शामिल किए गए एडम मिल्ने मंगलवार रात को ही श्रीलंका पहुंचे थे, लेकिन चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। जैकब डफी दूसरे फ्रंटलाइन सीमर होंगे, जबकि ईश सोढ़ी, सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स स्पिन विकल्प प्रदान करेंगे। इस बीच, श्रीलंका ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को वापस बुलाया है।

श्रीलंकाई टीम में भी कई खिलाड़ी चोटिल हैं। वानिन्दु हसरंगा बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जेफ़री वेंडरसे को टीम में शामिल किया गया है। शीर्ष सात में से कई गेंदबाज़ी विकल्प मौजूद हैं, जिनमें असलांका, कामिंडु मेंडिस और जेनिथ लियानागे सभी कुछ ओवर डालने में सक्षम हैं।

श्रीलंका का प्लेइंग-11: 1 पथुम निसांका, 2 अविष्का फर्नांडो, 3 कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 4 सदीरा समरविक्रमा, 5 चरित असलांका (कप्तान), 6 कामिंदु मेंडिस, 7 जेनिथ लियानगे, 8 महीश थीक्षाना, 9 जेफरी वेंडरसे, 10 दिलशान मदुशंका, 11 असिथा फर्नांडो।

न्यूजीलैंड का प्लेइंग-11: 1 टिम रॉबिन्सन, 2 विल यंग, ​​3 हेनरी निकोल्स, 4 मार्क चैपमैन, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 मिशेल हे (विकेट कीपर), 7 माइकल ब्रेसवेल, 8 मिशेल सैंटनर (कप्तान), 9 नाथन स्मिथ, 10 ईश सोढ़ी, 11 जैकब डफी

Similar News