SMAT Final MP vs Mumbai: मुंबई ने जीता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का खिताब, मध्यप्रदेश को 5 विकेट से हराया

SMAT Final MP vs Mumbai: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2025) का फाइनल मुंबई ने मध्यप्रदेश को 5 विकेट से हराया। सूर्यांश शेगड़े ने आतिशी पारी खेलकर मध्यप्रदेश के जबड़े से जीत छीन ली।

Updated On 2024-12-15 20:42:00 IST
Mumbai Won SMAT 2024

SMAT Final MP vs Mumbai: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2025) का फाइनल मुकाबला मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच खेला गया। जिसमें मध्यप्रदेश को 5 विकेट से हराकर मुंबई ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन का स्कोर खड़ा दिया। इसके जवाब में मुंबई ने टागरेट को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। 

एमपी की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने 81 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन सूर्यांश शेगड़े 15 गेंदों में 36 रन की आतिशी पारी खेलकर मध्यप्रदेश के जबड़े से जीत छीन ली। शेगड़े ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए और एक विकेट भी लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अजिंक्य रहाणे को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में 469 रन बनाए।  

मुंबई की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 48 रन बनाए। इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मध्यप्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 2 विकेट जल्दी गिर गए। अर्पित गौड़ 3 और हर्ष ग्वाली 2 रन बनाकर आउट हो गए। सुभ्रांशु सेनापति 23 और हरप्रीत सिंह 15 आउट हुए। मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुर और रोस्टन डायस ने 2-2 विकेट चटकाए। रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। उनकी शानदार पारी की बदौलत एमपी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर में 17 रन बटोरे। 

बता दें, सेमीफाइनल मुकाबलों में मध्यप्रदेश ने सौराष्ट्र को हराया था। वहीं, मुंबई ने विदर्भ को शिकस्त दी थी। एमपी ने टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और पहली बार उससे खिताब जीतने की उम्मीद है। 

Similar News