Vijay Hazare Trophy: 10 छक्के...5 चौके, श्रेयस अय्यर ने 50 गेंद में ठोक डाला शतक; चैंपियंस ट्रॉफी से पहले धमाका

Shreyas Iyer Century: श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024 में मुंबई की कप्तानी करते हुए कर्नाटक के खिलाफ मैच में 55 गेंद में नाबाद 114 रन कूटे। इसके साथ ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपना दावा ठोक दिया।

Updated On 2024-12-21 17:08:00 IST
Shreyas iyer century

Vijay Hazare Trophy: श्रेयस अय्यर ने भारत के घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में कोहराम मचा दिया। मुंबई की कप्तानी कर रहे श्रेयस ने कर्नाटक के खिलाफ मैच में तूफानी शतक ठोका। उन्होंने महज 50 गेंद में अपना शतक पूरा किया। श्रेयस ने 55 गेंद में नाबाद 114 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 5 चौके मारे। यानी श्रेयस ने 80 रन तो अकेले बाउंड्री से हासिल किए। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दावा ठोक दिया। 

श्रेयस अय्यर की इस शतकीय पारी की मदद से मुंबई ने कर्नाटक के खिलाफ 4 विकेट पर 382 रन का स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा ओपनर आयुष म्हात्रे ने 82 गेंद में 78 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के मारे। वहीं, हार्दिक तमोर ने 94 गेंद में 84 रन जोड़े। शिवम दुबे ने भी श्रेयस अय्यर का अच्छा साथ दिया और 36 गेंद में 63 रन कूट डाले। वो भी नाबाद लौटे। शिवम ने अपनी पारी में 5 छक्के और इतने ही चौके मारे। 

R Ashwin: 'मैं तो पूरे दिन साथ था लेकिन...' अश्विन के संन्यास से क्यों हैरान जडेजा? रिप्लेसमेंट पर भी दिया जवाब

आईपीएल ऑक्शन में रहा था अनसोल्ड, अब 9 छक्के...12 चौके ठोक मचाई तबाही, सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रेयस अगले साल पंजाब किंग्स की तरफ से आईपीएल खेलेंगे। उन्हें मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा था। वो आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पिछले साल श्रेयस की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। लेकिन, उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद श्रेयस नीलामी में उतरे थे और उन्हें पंजाब ने खरीदने के लिए अपना खजाना खोल दिया था। श्रेयस को पंजाब कप्तान बना सकती है। 

Similar News