Sanju Samson: 'मेरे बेटे का करियर बर्बाद कर दिया', संजू सैमसन के पिता ने इन 4 दिग्गज खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप 

भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन विवादों पर आ गए हैं। उनके पिता ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड पर अपने बेटे का करियर खराब करने का आरोप लगाया है।

Updated On 2024-11-13 18:32:00 IST
Sanju Samson

Sanju Samson: लंबे समय के बाद टीम इंडिया में जगह पाने वाले भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन साउथ अफ्रीका में धमाल मचा रहे हैं। संजू ने पहले टी-20 में शानदार शतक जड़ा था। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी टी-20 सीरीज में सेंचुरी लगाई थी। इधर, संजू सैमसन के पिता ने ऐसा बयान दे दिया है कि वह चर्चा में आ गए हैं। संजू के पिता विश्वनाथ ने कहा है कि उनके बेटे के 10 साल धोनी, विराट और रोहित ने खराब कर दिए।    

सोशल मीडिया पर संजू के पिता विश्वनाथ सैमसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि 3-4 लोगों ने मेरे बेटे के 10 साल बर्बाद कर दिए। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड पर संजू सैमसन का करियर खराब करने का आरोप लगाया। 

संजू सैमसन ने साल 2014 में भारत की तरफ से डेब्यू किया था, लेकिन वह ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए। संजू टैलेंटेड प्लेयर हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। हालांकि कुछ मौके उन्हें मिले, जिसका फायदा नहीं उठा पाए। 

संजू सैमसन की बड़ी छलांग, अब 39वें पायदान पर पहुंचे 
इधर, संजू सैमसन ने ताजा आईसीसी टी-20 की रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने हाल ही में 2 शतक लगाए। इसका फायदा उन्हें टी-20 की रैंकिंग में मिला। सैमसन 27 स्थानों की छलांग लगाई। अब वह 66वें स्थान से 39वें पायदान पर पहुंच गए। सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 107 रन की पारी खेली थी। अब सैमसन के पास 537 अंक हो गए हैं। 

Similar News