दोस्ती की मिशाल: कांबली ने गाना गाया, सचिन बजाते रहे तालियां; ये दुर्लभ VIDEO जरूर देखें

Sachin Tendulkar Vinod Kambli VIDEO: मुंबई में क्रिकेट के 2 जिगरी यार सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली लंबे समय के बाद एक मंच पर दिखे। कांबली ने अपने अंदाज में गाना गाया तो सचिन खुद को रोक नहीं सके।

Updated On 2024-12-04 21:18:00 IST
Sachin Tendulkar Meet Vinod Kambli

Sachin Tendulkar Vinod Kambli VIDEO: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त विनोद कांबली की हालत ठीक नहीं है। हाल के कुछ दिनों में विनोद कांबली के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कांबली अवस्थ दिखे। वहीं, लंबे समय के बाद मुंबई के 2 जिगरी दोस्त लंबे समय के बाद मिले। जी हां विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर दोनों मुंबई में साथ दिखे। मौका था दिवंगत कोच रमाकांत आचरेकर की जयंती का।  

मुंबई में सचिन और कांबली अपने दिवंगत कोच रमाकांत आचरेकर की जयंती में एक साथ दिखे। खास बात थी कि कार्यक्रम में विनोद कांबली ने गाना गाया। इस दौरान सचिन तालियां बजाते रहे। बचपन के दोस्त सचिन और विनोद एक-दूसरे से गले मिले। कार्यक्रम में सचिन हमेशा की तरह फिट दिखे तो विनोद कांबली पर बढ़ती उम्र का असर साफ दिखाई दे रहा था। उनकी हालत पहले से काफी खराब हो चुकी है।  

दोनों की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है। सचिन तेंदुलकर फिलहाल 51 साल के हैं। वहीं कांबली 52 साल के हैं, लेकिन दोनों को देखकर ऐसा लगता नहीं है। सामान्यत विनोद कांबली को देखकर लगता है कि वह सचिन से 15 साल बड़े होंगे। 

कौन थे रमाकांत आचरेकर 
रमाकांत आचरेकर सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच थे। उन्होंने मुंबई के फेमस आजाद मैदान पर कई खिलाड़ियों को क्रिकेटर बनाए, लेकिन उनमें से सचिन तेंदुलकर ऐसे क्रिकेटर बनकर उभरे, जिन्होंने पूरी दुनिया में नाम कमाया। सचिन के साथ ही रमाकांत आचरेकर विनोद कांबली के भी कोच थे। सचिन और विनोद दोनों ने मुंबई के प्रसिद्ध हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में साथ-साथ खेला। विनोद कांबली भी काफी टैलेंटेड क्रिकेटर थे, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वह पीछे रह गए। कोच रमाकांत आचरेकर के बारे में कहा जाता है कि वह निस्वार्थ भाव से कोचिंग देते थे। रमाकांत आचरेकर को कई पुरस्कार मिले। जिनमें- द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और पद्म श्री। 

Similar News