Ranji Trophy 2024-25: रोहित दूसरी पारी में भी फ्लॉप, जीवनदान का नहीं उठा पाए फायदा, यशस्वी का बल्ला भी नहीं चला

Ranji Trophy 2024-25: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे।

Updated On 2025-01-24 12:39:00 IST
rohit sharma ranji trophy 2024

Ranji Trophy 2024-25: रोहित शर्मा की 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी फीकी रही। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच मुंबई में खेले जा रहे मैच में रोहित दूसरी पारी में भी नाकाम रहे। वो 35 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल भी 51 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

इससे पहले, मुंबई की टीम पहली पारी में 120 रन पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 206 रन बनाए थे। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी के आधार पर 86 रन की लीड ली थी। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 5 विकेट पर 86 रन बना लिए थे। यानी मुंबई की टीम ने जम्मू-कश्मीर के 86 रन की लीड उतारने में ही 5 विकेट गंवा दिए। यानी मुंबई का स्कोर फिलहाल, 0 है और उसके पांच विकेट गिर चुके हैं।

शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मुंबई को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.4 ओवर में 54 रन जोड़े थे। इसी स्कोर पर रोहित शर्मा (28 रन) आउट हो गए।

इसके बाद स्कोरबोर्ड में एक रन और जुड़ा था और हार्दिक तमोर भी पवेलियन लौट गए। यशस्वी और रोहित के विकेट युद्धवीर सिंह ने झटके। इसके बाद श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए। श्रेयस और शिवम को आकिब नबी ने आउट किया। 

रोहित को दूसरी पारी में 1 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। उमर नजीर मीर ने अपने दूसरे ओवर में रोहित का अपनी ही गेंद पर आसान कैच छोड़ दिया था। हालांकि, इसके बाद भी रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 28 रन पर आउट हो गए। रोहित ने अपनी पारी में 2 चौके और तीन छक्के मारे थे। पहली पारी में रोहित ने 19 गेंद में तीन रन बनाए थे। 

Similar News