Rohit Sharma: रोहित शर्मा की ओपनिंग में भी नहीं गली दाल, 5 गेंद में हो गया खेल, कमिंस के आगे कांपते हैं हिटमैन के पैर!

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को आखिर हो क्या गया है। मेलबर्न टेस्ट में 6 नंबर की जगह ओपनिंग करने आए लेकिन 5 गेंद में ही उनका खेल खत्म हो गया। आधे अधूरे मन से खेले गए शॉट के कारण वो पैट कमिंस की गेंद पर कैच आउट हो गए। बतौर कप्तान कमिंस ने रोहित को 13 पारियों में 7वीं बार आउट किया।

Updated On 2024-12-27 11:36:00 IST
Rohit sharma flop show

Rohit Sharma: न तो बल्लेबाजी...न कप्तानी। इस साल टी20 विश्व कप जीतने वाले रोहित शर्मा को आखिर हो क्या गया है। हर भारतीय क्रिकेट फैन के मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा। Border Gavaskar trophy में न तो उनका बल्ला बोल रहा., न ही कप्तानी चल रही। मेलबर्न टेस्ट में बड़ी उम्मीद से रोहित पारी की शुरुआत करने उतरे। शुरुआत भी अच्छी ही रही थी। लेकिन, उनकी पारी 5 गेंद से आगे नहीं चल पाई। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की एक शॉर्ट गेंद पर आधे अधूरे मन से पुल शॉट खेलने के चक्कर में वो स्कॉट बोलैंड को आसान सा कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। 

रोहित शर्मा की बैटिंग पोजीशन जरूर बदली मगर फॉर्म नहीं। मेलबर्न टेस्ट से पहले रोहित ने एडिलेड और ब्रिसबेन टेस्ट की 4 पारियों में 19 रन ही बनाए थे। ऐसे में मेलबर्न में जहां विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था। वहां वो अपनी पसंदीदा पोजीशन पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। लेकिन, तस्वीर नहीं बदली। कमिंस की ऑफ स्टम्प से बाहर की गेंद, जिसे चाहते तो रोहित छोड़ सकते थे लेकिन उन्होंने इसे लेग साइड में खेलने की कोशिश की। लेकिन आधे अधूरे मन से और यही उनकी पारी का दि एंड करने के लिए काफी रही। 

'2 स्पिनर खिलाए ही क्यों, अगर आपको उन पर भरोसा नहीं...' शास्त्री-गावस्कर ने रोहित को जमकर कोसा

रोहित के टेस्ट करियर का ये सबसे बुरा साल रहा है। पिछले कुछ महीने उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन भी गिरा है। घर में न्यूजीलैंड ने हमें 3-0 से क्लीन स्वीप किया और रोहि की अगर पिछली 8 टेस्ट पारियां देखें तो उन्होंने  0, 8, 18, 11, 3, 6, 10, 3 रन बनाए हैं। रोहित ने अपने टेस्ट करियर में इतनी पारियां किसी साल नहीं खेली, जितनी कि इस साल खेली (25 पारी) हैं। लेकिन, उनके बल्ले से रन सूख गए हैं। उन्होंने इस साल दो टेस्ट शतक जमाए हैं और दोनों इंग्लैंड के खिलाफ और उनका औसत 25.41 का रहा है। 

IND vs AUS Test Live: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, कोहली के साथ 40+ रन की साझेदारी, रोहित-राहुल आउट

पैट कमिंस के सामने ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा के पैर जम जाते हैं। यह सातवीं बार है जब कमिंस ने 13 पारियों में रोहित को आउट किया है। कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में विपक्षी कप्तान को सबसे ज्यादा बार आउट करने के रिची बेनो और इमरान खान के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

Captain dismissing an opposition captain most times in Tests

5 टेड डेक्सटर- रिची बेनो द्वारा
5 सुनील गावस्कर- इमरान खान द्वारा
5 रोहित शर्मा- पैट कमिंस द्वारा *
4 गुलाबराय रामचंद- रिची बेनो द्वारा
4 क्लाइव लॉयड- कपिल देव द्वारा
4 पीटर मे- रिची बेनो द्वारा

रोहित शर्मा का पिछली 14 पारियों के प्रदर्शन को देखें तो समझ आ जाता है कि वो रन बनाने के लिए कितना संघर्ष किया। वो एक बार ही 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर भी सिर्फ 52 रन का है। रोहित पिछली 14 पारियों में से 10 बार तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 155 रन ही जोड़े हैं। उनका औसत 11 का रहा है। ऐसे में अब रोहित को अपनी जगह बनाए रखने के लिए रख बनाने जरूरी होंगे। 

Similar News