Rohit Sharma: 'वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेरी जान में जान आई...' रोहित शर्मा ने बताया चैंपियन बनने के बाद क्या बदला?

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने एक क्रिकेट एकेडमी के लॉन्च के मौके पर टी20 विश्व कप 2024 जीतने को लेकर दिल खोलकर बात की और ये बताया कि उनके लिए इस जीत के क्या मायने हैं।

Updated On 2024-10-03 17:35:00 IST
Rohit Sharma Cricket academy launch event

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इस साल 2007 के बाद टी20 विश्व कप जीता। इस टूर्नामेंट के जीतने के बाद ही रोहित ने टी20 से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि, वो टेस्ट और वनडे खेल रहे। हाल ही में रोहित की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश को 2 टेस्ट की सीरीज में हराया। इस सीरीज के बाद रोहित एक इवेंट में पहुंचे थे और वहां उन्होंने टी20 विश्व कप जीतने को लेकर दिल खोलकर बात की। रोहित ने बताया कि उनके लिए टी20 विश्व कप जीतने के क्या मायने हैं। 

रोहित ने करजत में एक क्रिकेट एकेडमी के लॉन्च इवेंट के दौरान कहा, "हमारा मुख्य लक्ष्य विश्व कप जीतना था। एक बार जब हमने विश्व कप जीत लिया, तो ऐसा लगा जैसे मुझे एक बार फिर से मेरी जिंदगी मिल गई। मेरी जान में जान आ गई। मैं अब आपके सामने हूं, इस नई अकादमी को खोल रहा हूं। मैं गारंटी दे सकता हूं कि अगले शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह यहीं से निकलेंगे।"

भारत का ICC खिताब जीतने का 11 साल लंबा इंतजार टी20 विश्व कप 2024 की जीत के साथ खत्म हुआ था। रोहित ने हमेशा भारत के लिए विश्व कप जीतने की अपनी उत्सुकता को खुलकर दिखाया है। उनकी कप्तानी में भारत को 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें: Pakistan Cricket: सचिन ने जिस पाकिस्तानी स्पिनर को दिखाए थे दिन में तारे, उसके बेटे ने 1 वनडे खेलने के बाद ही ले लिया संन्यास

तमाम असफलताओं के बावजूद रोहित ने हार नहीं मानी और टी20 टीम में वापसी करते हुए एक और विश्व कप में भारत की अगुआई की। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में जीत का अजेय रिकॉर्ड बनाए रखा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में मिली हार का बदला 24 रन की जीत के साथ लिया, जहां रोहित ने 92 रन बनाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद की। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ भी अपना बदला लिया और डिफेंडिंग चैंपियन को भी हराया। 

Similar News