Rohit Sharma: मुंबई की सड़कों पर रोहित ने दौड़ाई स्पेशल नंबर वाली लम्बोरगिनी; देखिए VIDEO

Rohit Sharma: रोहित शर्मा फिलहाल क्रिकेट से लंबे ब्रेक पर हैं। उन्होंने आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेला था।

Updated On 2024-08-16 22:52:00 IST
मुंबई की सड़कों पर रोहित ने दौड़ाई स्पेशल नंबर वाली लम्बोरगिनी।

मुंबई. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर अपनी स्पेशल नंबर प्लेट वाली लम्बोरगिनी दौड़ाते नजर आए। जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित की गाड़ी की स्पेशल नंबर 0264 है। 

श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे 264 रन 
शर्मा की कार पर स्पेशल नंबर प्लेट 0264 है। 264 रन वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर भी है, जो 2014 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के मैदान पर बनाया था। 

श्रीलंका के खिलाफ टॉप स्कोरर रहे रोहित 
रोहित ने पिछले दिनों मैदान पर भी अपने शानदार फॉर्म का आनंद लिया था। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भले ही भारत को हार मिली, लेकिन रोहित ने बैट से बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह 2 फिफ्टी लगाकर सीरीज के टॉप रन स्कोरर रहे। 37 वर्षीय रोहित ने 141 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 157 रन बनाए थे। 

रोहित की रिकॉर्ड तोड़ पारी
13 नवंबर, 2014 को श्रीलंका के खिलाफ रोहित की ऐतिहासिक 264 रन की वनडे पारी क्रिकेट इतिहास में बड़ी उपलब्धि बनी हुई है। यह वनडे क्रिकेट में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उनकी रिकॉर्ड तोड़ पारी में 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे। जिससे भारत ने 404/5 का शानदार स्कोर बनाया था
 

Similar News