धमाकेदार डेब्यू: पहली बॉल में विकेट, पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड...रातों-रात स्टार बने अश्विनी ने क्या कहा? जानिए 

Ashwani Kumar: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने KKR के खिलाफ पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 4/24 के शानदार आंकड़े के साथ प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी अपने नाम किया।

Updated On 2025-04-01 17:42:00 IST
Ashwani kumar

Ashwani Kumar: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने आईपीएल 2025 में शानदार डेब्यू करते हुए सभी का ध्यान खींचा है। 23 वर्षीय इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। साथ ही उन्होंने 4/24 के शानदार आंकड़े के साथ प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों के बीच अश्विनी को मौका मिलना अपने आप में बड़ी बात थी। पंजाब के छोटे से गांव झंझेरी से निकले अश्विनी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित कर दिया कि वह भविष्य के स्टार हो सकते हैं।

शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले अश्विनी कुमार?
मैच के बाद अश्विनी ने बताया कि वह इस सफलता की उम्मीद नहीं कर रहे थे, लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह अपनी गेंदबाजी पर फोकस किया। उनके टीममेट रयान रिकेल्टन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अश्विनी की गेंद में अच्छी स्पीड के साथ-साथ स्विंग भी है, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अश्विनी का यह प्रदर्शन कोई संयोग नहीं बल्कि उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। अगर वह इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो न केवल मुंबई इंडियंस के लिए बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी एक बेहतरीन गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

Similar News