NZ vs ENG: फेयरवेल टेस्ट में भी चमका गेंदबाज का बल्ला, खूब उड़ाए छक्के, सिक्सर किंग गेल के बराबर आए

New Zealand vs England test: टिम साउदी हेमिल्टन में अपना फेयरवेल टेस्ट खेल रहे। इस टेस्ट के पहले दिन साउदी ने शानदार बल्लेबाजी की और 3 छक्के उड़ाए। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Updated On 2024-12-14 13:15:00 IST
Tim southee record: टिम साउदी ने छक्के का रिकॉर्ड बनाया है।

New Zealand vs England test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा। इस टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने पहली पारी में स्टम्प्स तक 9 विकेट पर 315 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 50 रन नाबाद लौटे। इस टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के पेसर टिम साउदी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। अपना फेयरवेल टेस्ट खेल रहे साउदी ने 10 गेंद में 23 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के मारे और क्रिस गेल के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के उड़ाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल की बराबरी कर ली। अब साउदी के 98 छक्के हो गए हैं। गेल के खाते में भी 98 छक्के हैं। अब ऑल टाइम लिस्ट में साउदी चौथे स्थान पर आ गए हैं। टेस्ट में सबसे अधिक सिक्स का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है। स्टोक्स ने 110 टेस्ट में 133 छक्के मारे हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम हैं। उन्होंने टेस्ट में 101 मैच में 107 छक्के उड़ाए हैं। 

एडम गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट में 100 सिक्स मारे हैं। वहीं, चौथे स्थान पर गेल और साउदी के 98-98 छक्के हैं। जैक कालिस के नाम 97 छक्के हैं। अगर साउदी दूसरी पारी में तीन और छक्के जमा देते हैं तो वो अपने टेस्ट करियर में छक्कों का शतक पूरा कर सकते हैं। 

हेमिल्टन टेस्ट के पहले दिन की खेल की अगर बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड ने पहले दिन 9 विकेट पर 315 रन बनाए। टॉम लैथम ने 63 और विल यंग ने 42 रन की पारी खेली। केन विलियमसन ने 44 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने नाबाद 50 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से मैथ्यू पॉट्स ने 3 और गस एटकिंसन ने 3 विकेट लिए। ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट झटके। 

Most Test Sixes In International Cricket

प्लेयर                 सिक्स    मैच
बेन स्टोक्स          133     110
ब्रेंडन मैकुलम     107   101
एडम गिलक्रिस्ट   100    96
टिम साउदी          98    107
क्रिस गेल             98     103
जैक कालिस         97     166

Similar News