ipl history: मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, 1 ओवर में 30+ रन देने के मामले में बनें 16वें खिलाड़ी; साल्ट ने कूटा

ipl history: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खिलाफ आरसीबी के बैटर फिल साल्ट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और स्टार्क के एक ओवर में 30 से अधिक रन कूट डाले।

Updated On 2025-04-11 16:28:00 IST
phil salt mitchell starc

ipl history: आईपीएल 2025 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया, जिसे दिल्ली ने 6 विकेट से जीता। इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 163 रन बनाए थे। आरसीबी को फिल साल्ट और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। साल्ट ने दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क की जमकर धुनाई की। 

मिचेल स्टार्क के इस ओवर में साल्ट ने कुल 30 रन बटोरे। इसके साथ ही स्टार्क एक ओवर में 30 या उससे अधिक रन देने वाले 16वें खिलाड़ी बने। साल्ट ने स्टार्क की पहली तीन गेंदों पर एक छक्का और दो चौके उड़ाए। इस तरह 3 गेंद में उन्होंने 14 रन हासिल किए। चौथी गेंद नौ बॉल थी और इस पर साल्ट ने एक और चौका मारा तो इस गेंद पर उन्हें कुल 5 रन मिले। 

अगली गेंद फ्री हिट थी तो साल्ट ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए हवाई फायर किया और गेंद सीधा विकेटकीपर के सिर के ऊपर से छक्के के लिए चली गई। इस तरह पहली 4 गेंद में ही साल्ट ने 25 रन हासिल कर लिए। पांचवीं गेंद पर लेग बाय का 1 रन आया और आखिरी गेंद पर लेग बाय का चौका आया। इस तरह स्टार्क के ओवर में 30 रन आए। 

आईपीएल के एक ओवर में सबसे अधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड हर्षल पटेल के नाम है। 2021 में हर्षल ने सीएसके के खिलाफ 37 रन दिए थे। 

IPL history: एक ओवर में 30 से ज्यादा रन लुटाने वाले खिलाड़ी 

गेंदबाज (टीम) विपक्षी टीम कितने रन दिए साल
हर्षल पटेल (RCB) CSK 37 2021
प्रशांत परमेश्वरन(KTK) RCB 37 2011
डेनिएल सेम्स (MI) KKR 35 2022
परविंदर अवाना (PBKS) CSK 33 2014
रवि बोपारा(PBKS) KKR 33 2010
एनरिक नॉर्टजे (DC) MI 32 2024
यश दयाल (GT) KKR 31 2023
राहुल शर्मा (PWI) RCB   31 2012
अर्जुन तेंदुलकर (MI) PBKS 31 2023
अभिषेक शर्मा (SRH) LSG 31   2023
मोहित शर्मा (GT) DC 31 2024
ड्वेन ब्रावो (GL) RCB 30 2016
सैम कुरेन (CSK) KKR 30   2021
शेल्डन कॉटरेल (PBKS) RR 30 2020
एंड्रयू साइमंड्स (DC*) DD* 30   2008
मिचेल स्टार्क (DC) RCB 30 2025

DC* - डेक्कन चार्जर्स; DD* - दिल्ली डेयरडेविल्स

उनके अलावा प्रशांत परमेश्वरन (कोच्चि तस्कर्स) ने आरसीबी के खिलाफ  आईपीएल 2011 में 37 रन दिए थे। डेनिएल सेम्स ने केकेआर  के खिलाफ 35 रन लुटाए थे। वहीं, डेनिएल सेम्स ने 2022 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ एक मैच में आईपीएल 2022 में ओवर में 35 रन दिए थे। 

Similar News