IPL 2025: मयंक यादव पर करोड़ों में होगी 'पैसों की बारिश'! कमबख्त चोट पीछा नहीं छोड़ रही 

IPL 2025: भारत में रफ्तार के किंग कहे जाने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव पर आईपीएल 2025 में पैसों की जमकर बारिश होगी। दूसरी तरफ चोट उनका पीछा नहीं छोड़ रही है।

Updated On 2024-10-28 17:39:00 IST
Mayank Yadav T20I Debut

Mayank Yadav IPL Retention: आईपीएल 2025 (IPL 2025) सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फ्रेंचाइजी की तरफ से बड़ी खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी निकोलस पूरन, मयंक यादव  और रवि बिश्नोई को रिटेन करने जा रही है। इसके अलावा अनकैप्ड मोहसिन खान और आयुष बडोनी को भी रिटेन किया जाना है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि एलएसजी को कप्तान केएल राहुल को रिटेन नहीं करेगी। आखिर समय पर फैसला जरूर पलट सकता है। वहीं LSG विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को कप्तानी दे सकती है।  

मयंक पर होगी पैसों की बारिश 
तेज गेंदबाज मयंक यादव पर आईपीएल 2025 में पैसों की जमकर बारिश हो सकती है। फिलहाल उनकी राशि पर खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इतना तो तय है कि उनकी नीलामी करोड़ों में होगी। इससे पहले मयंक यादव का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।    

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली का फॉर्म कैसे लौटेगा? जिगरी दोस्त ने बताया सॉल्यूशन

चोट नहीं छोड़ रही पीछा 
मंयक यादव 2024 के आईपीएल सीजन में कुछ मैच खेले। इसके बाद वह साइड स्ट्रेन की चोट खा बैठे। मयंक पूरे सीजन के लिए बाहर  हो गए। वहीं हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। जिसमें उनकी रफ्तार का कहर देखने को मिला था। वहीं एक बार फिर से मयंक को चोट लगी है। मयंक को पीठ में दिक्कत है। उनके कोच देवेंद्र शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। 

ऐसे में माना जा रहा है कि मयंक यादव अगले 3 महीने के लिए मैदान से दूर हो गए हैं। उनकी अगली वापसी 3 महीने बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में हो सकती है।  

Similar News