IPL Retention 2025: इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी होगा ये गेंदबाज, हरभजन ने 2 शब्द में किया साफ

Harbhajan Singh: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 3 टीमों के लिए IPL में 163 मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम 150 विकेट हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-09-30 22:51:00 IST
Bhajji

मुंबई. मुंबई इंडियंस से 3 IPL खिताब जीतने वाले हरभजन सिंह ने उस खिलाड़ी का नाम उजागर किया, जो मेगा ऑक्शन में सारे रिकॉर्ड तोड़कर सबसे महंगा खिलाड़ी बन सकता है। भज्जी ने कहा कि यह खिलाड़ी अगर ऑक्शन में उतरा तो कोई और खिलाड़ी उस रिकॉर्ड कई सालों तक नहीं तोड़ पाएगा। 

किसका नाम लिया भज्जी ने?
भज्जी ने कहा कि मुंबई इंडियंस अगर जसप्रीत बुमराह को रिलीज कर दे तो उनके लिए सभी 10 टीमें करोड़ों की बौछार कर देंगी। भज्जी ने कहा कि बुमराह को खरीदने के लिए टीमें 30-35 करोड़ रुपए भी खर्च कर देंगी। उनकी क्वालिटी इस समय दुनिया में सबसे बेस्ट हैं। वह तीनों फॉर्मेट में दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं। 

बुमराह को कप्तान भी बना सकते हैं
भज्जी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जो भी टीम उन्हें खरीदेगी। वह बुमराह को कप्तान भी बनाएगी ही। पंजाब और दिल्ली जैसी टीमें तो उन्हें खरीदने के लिए अपने बड़े से बड़े प्लेयर को छोड़ भी सकती है। 

बुमराह ने अब तक क्या किया 
2013 में बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL डेब्यू किया, तब से वह एक ही टीम का हिस्सा रहे। उन्हें MI ने पिछले सीजन 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, इस बार संभव है कि उन्हें 14 या 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया जाए। हालांकि, अगर मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया तो देखना अहम होगा कि उनकी बोली कितने तक जाएगी। 

Similar News