ipl 2025 points table: मुंबई इंडियंस ने पहली जीत के साथ लगाई बड़ी छलांग, KKR को बड़ा नुकसान, जानें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

ipl 2025 points table: आईपीएल 2025 में पहली जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है और टीम छठे स्थान पर आ गई। केकेआर सबसे नीचे पहुंच गई है। जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल।

Updated On 2025-04-01 10:16:00 IST
ipl 2025 points table

ipl 2025 points table: मुंबई इंडियंस ने आखिरकार आईपीएल 2025 में पहली जीत हासिल कर ली। अपने होम ग्राउंड पर MI ने डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई और टीम निचले पायदान से छठे स्थान पर आ गई। इसी के साथ डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 3 मैच में 1 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सीधे 10वें स्थान पर लुढ़क गई। 

मुंबई इंडियंस ने अबतक 3 मैच खेले हैं। इसमें मुंबई ने एक मुकाबला जीता और दो गंवाए हैं। मुंबई का नेट रन रेट 0.309    है। जबकि दूसरी हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का नेट रनरेट -1.428 हो गया है। पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और आरसीबी का नेट रनरेट सबसे ज्यादा 2.26 है।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी दोनों मैच जीते हैं। उसके भी आरसीबी के बराबर 4 अंक हैं। लेकिन, उसका नेट रनरेट 1.320 है। तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसने अबतक खेले 2 मैच में से एक जीता और एक गंवाया है। लखनऊ के खाते में 2 अंक हैं। LSG का नेट रनरेट 0.963 है। चौथे स्थान पर गुजरात टाइटंस हैं। गुजरात ने भी 2 मैच में एक जीता और एक गंवाया है। गुजरात के खाते में 2 अंक हैं और उसका नेट रनरेट 0.625 है। 0.550 नेट रनरेट के साथ पंजाब किंग्स पांचवें पायदान पर है। 

सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स को छोड़कर सभी टीम का नेट रन रेट प्लस में है। मैच की अगर बात करें तो केकेआर ने 116 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 43 गेंद रहते महज 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से रयान रिकेल्टन ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। 

Similar News