IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल की नीलामी में बिके 182 खिलाड़ी, ऋषभ पंत सबसे महंगे; अर्जुन तेंदुलकर अनसोल्ड रहे

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन 110 खिलाड़ी बिके। पहले दिन 72 खिलाड़ी बिके थे। यानी आईपीएल की नीलामी में कुल 182 खिलाड़ी बिके। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स का 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड पूरा हो गया।

Updated On 2024-11-25 23:07:00 IST
ipl 2025 mega auction day 2 live updates

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन सोमवार रात तक चली नीलामी में कुल 182 खिलाड़ियों को खरीदा गया। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स का 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड पूरा हो गया। 

बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी नीलामी में सबसे कम उम्र के बिकने वाले खिलाड़ी रहे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, इस साल ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर रहे। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा।मेगा ऑक्शन में कुल 62 विदेशी खिलाड़ी बिके। सभी टीमों ने 8 बार RTM का यूज किया।दूसरे दिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मुकेश कुमार सबसे अधिक महंगे बिके। वहीं, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर नीलामी में अनसोल्ड रहे। 

पहले दिन 574 शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में से केवल 72 ही बिके। वहीं, दूसरे दिन 110 खिलाड़ी बिके। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स का 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड पूरा हो गया। पहले दिन 72 प्लेयर्स को खरीदने में ही फ्रेंचाइजी ने करीब 468 करोड़ खर्च किए थे। दूसरे दिन कुल रकम 639.15 करोड़ खर्च हुए।  

IPL Mega Auction Day 2 की प्रमुख हाईलाइट्स 

भुवनेश्वर को बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ में खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी अनसोल्ड
दीपक चाहर को मुंबई ने 9.25 करोड़ में ख़रीदा

मुकेश कुमार को दिल्ली ने RTM के जरिए 8 करोड़ की कीमत पर खरीदा। 
आकाश दीप को लखनऊ ने 8 करोड़ में ख़रीदा
केएस भरत अनसोल्ड, उनका बेस प्राइज 75 लाख रुपए था। 
जॉश इंग्लिस को पंजाब ने 2.60 करोड़ में खरीदा।    
रायन रिकल्टन को बेस प्राइस (1 करोड़) पर मुंबई ने खरीदा। 
केशव महाराज भी अनसोल्ड
अल्लाह गजनफर को मुंबई ने 4.80 करोड़ में ख़रीदा
लॉकी फर्ग्युसन ने पंजाब को 2 करोड़ में खरीदा। 
जेराल्ड कोएत्ज़ी को गुजरात ने 2.40 करोड़ में खरीदा
तुषार देशपांडे को राजस्थान ने 6.50 करोड़ में खरीदा
एलेक्स कैरी और फरेरा अनसोल्ड
नीतीश राणा को राजस्थान ने 4.20 करोड़ में ख़रीदा
क्रुणाल पंड्या को बेंगलुरु ने 5.75 करोड़ में ख़रीदा
डैरिल मिचेल अनसोल्ड
मार्को यानसन को पंजाब ने 7 करोड़ में खरीदा
सैम करन को चेन्नई ने 2.40 करोड़ में खरीदा
वॉशिंगटन सुंदर को गुजरात ने 3.20 करोड़ में खरीदा
डुप्लेसी को दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा
रहाणे, मयंक और शॉ अनसोल्ड
रोवमन पॉवेल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने बेस प्राइज 1.50 करोड़ में खरीदा।  
केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स अनसोल्ड

दूसरे दिन होगी एक्सीलरेटेड बीडिंग 
आईपीएल 2025 नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी को भेजे गए संदेश में बीसीसीआई ने लिखा, अपनी योजना के लिए कृपया ध्यान दें, समय के मुताबिक यह परिकल्पना की गई है कि एक्सीलरेटेड प्रोसेस प्लेयर नंबर-116 के बाद शुरू होगी। पहली एक्सीलरेटेड बीडिंग 117-574 तक के सभी खिलाड़ी शामिल होंगे। फ्रेंचाइजी को पहले ये ही ये बता दिया गया था कि वो इस ग्रुप से अपनी पसंद के खिलाड़ियों की एक सूची ऑक्शन टीम को सौंपेगी। एक बार जब इन खिलाड़ियों (117-574) को ऑक्शन में लाया जाएगा, तो फ्रेंचाइजी से अनुरोध किया जाएगा कि वे आगे की एक्सीलरेटेड बीडिंग के लिए 574 की पूरी सूची में से उन सभी खिलाड़ियों (अनसोल्ड) के नाम रखे जाएंगे। 

ipl auction 2025 day 2 time: दूसरे दिन कितने बजे शुरू होगा आईपीएल ऑक्शन? कितने खिलाड़ियों पर लगेगा दांव, जानें सब कुछ

4 टीमों ने पहले दिन RTM का इस्तेमाल किया
1. अर्शदीप सिंह (18 करोड़, पंजाब किंग्स)
2. जेक फ्रेजर-मैकगर्क ( 9 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स)
3. रचिन रवींद्र (4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स)
4. नमन धीर (5.25 करोड़, मुंबई इंडियंस)

अनसोल्ड प्लेयर्स बेस प्राइस
देवदत्त पडिक्कल 2 करोड़
डेविड वॉर्नर 2 करोड़
जॉनी बेयरस्टो 2 करोड़
श्रेयस गोपाल 30 लाख
पीयूष चावला 50 लाख
कार्तिक त्यागी 40 लाख
उपेंद्र सिंह यादव 30 लाख
उत्कर्ष सिंह 30 लाख
लुवनिथ सिसोदिया 30 लाख
यश धुल 30 लाख
अनमोलप्रीत सिंह 30 लाख
वकार सलीमखील 75 लाख

Similar News