u19 asia cup semifinal: भारत अंडर-19 एशिया कप फाइनल में, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा, बांग्लादेश से होगी टक्कर

u19 asia cup semifinal: भारत अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल में पहुंच गया। भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। मोहम्मद अमान ने छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई।

Updated On 2024-12-06 17:12:00 IST
ind u19 vs sl u19 asia cup 2024

u19 asia cup semifinal: भारत यूएई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया। शारजाह में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। भारत ने 174 रन के टारगेट को 170 गेंद रहते हासिल कर लिया। मोहम्मद अमान ने छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने 21.4 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दूसरी फिफ्टी ठोकी। वैभव ने 36 गेंद में 67 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 छक्के और 6 चौके मारे। पिछले मैच में वैभव ने नाबाद 76 रन ठोके थे। वैभव को 67 रन पर मनीषा ने बोल्ड किया।

फाइनल में भारत की टक्कर बांग्लादेश से होगी। बांग्लादेश ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने 117 रन के टारगेट को 22.1 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की तरफ से कप्तान अजिजुल हाकिम ने 61 रन बनाए।इकबाल हुसैन ने बांग्लादेश के लिए 4 विकेट झटके। 

इधर, वैभव ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 67 रन की पारी के दौरान एक ही ओवर में 31 रन कूटे। उन्होंने 24 गेंद में ही अपने 50 रन पूरे कर लिए थे। इससे पहले, चेतन शर्मा के तीन विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका को 46.2 ओवर में 173 रन पर ढेर कर दिया था। श्रीलंका की तरफ से लैकविन अबेसिंघे ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू नहीं सके। भारत की ओर से चेतन शर्मा के अलावा किरण चोरमाले और आयुष म्हात्रे को 2-2 विकेट मिला। वहीं युद्धजीत और हार्दिक को 1-1 सफलता मिली।

भारत अंडर-19 टीम:आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा, युद्धजीत गुहा। 

श्रीलंका अंडर-19 टीम: पुलिंदु परेरा, डुलनिथ सिगेरा, शारुजन शनमुगनाथन, लैकविन अबेसिंघे, विमथ दिनसारा, कविजा गामागे, वीरन चामुदिथा, विहास थेवमिका (कप्तान), प्रवीण मनीषा, रंजीत कुमार, मथुलन कुगाथास।

Similar News