IND vs ENG: भारत में दूसरा ही शतक लगा सके ऋषभ पंत; जानिए बाकी 4 सेंचुरी कहां लगाईं

Rishabh Pant: बांग्लादेश और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। तीसरे दिन तक भारत ने मैच पर पकड़ बना ली है।

By :  Desk
Updated On 2024-09-21 21:24:00 IST
Pant

चेन्नई. भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट में भारत से दूसरी पारी में ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने सेंचुरी जड़ दीं। पंत का यह टेस्ट करियर में छठा शतक रहा, लेकिन भारत में वह दूसरी ही सेंचुरी लगा सके। उन्होंने बाकी 4 सेंचुरी विदेश में लगाई हैं। स्टोरी में जानते हैं, उनकी सभी विदेशी सेंचुरी के बारे में...

1. सितंबर 2018, द ओवल लंदन
ऋषभ पंत ने 2018 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया। मुकाबले में वह 24 और 1 रन की पारियां ही खेल सकें, लेकिन विराट कोहली की सेंचुरी से भारत ने मैच जीत लिया। पंत ने फिर सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में कमाल दिखाया और सेंचुरी लगा दी। उन्होंने 146 बॉल पर 114 रन बनाए। यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक भी रहा। 

2. जनवरी 2019, सिडनी 
पंत ने पहले टेस्ट शतक के 4 महीने बाद ही दूसरा टेस्ट शतक लगा दिया। इस बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कमाल दिखाया और 159 रन की नॉटआउट पारी खेल दी। उनकी पारी के दम पर भारत ने टेस्ट मैच ड्रॉ कराया और सीरीज 2-1 से जीत ली। यह ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली ही सीरीज जीत थी। 

3. जनवरी 2022, केपटाउन 
पंत ने अपने टेस्ट करियर का चौथा और विदेश में तीसरा शतक साउथ अफ्रीका में लगाया। उन्होंने केपटाउन में होम टीम के ही खिलाफ 139 बॉल पर 100 रन की नॉटआउट पारी खेली। हालांकि, मुकाबले में भारत को जीत नहीं मिल सकी। 

4. जुलाई 2022, बर्मिंघम
पंत ने विदेश में अपना चौथा शतक इंग्लैंड में लगाया। यह इंग्लैंड में उनकी दूसरी सेंचुरी रही, उन्होंने जुलाई 2022 में बर्मिंघम के मैदान पर 146 रन की पारी खेली। इस पारी में 19 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि, उनकी पारी पर जॉनी बेयरस्टो ने पानी फेर दिया। जिन्होंने दोनों पारियों में सेंचुरी लगाकर इंग्लैंड को 7 विकेट से जीत दिला दी। 

भारत में 2 शतक कहां-कहां लगाए
पंत ने भारत में दूसरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में लगाया। उन्होंने पहला शतक 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर लगाया था। तब उन्होंने 118 बॉल पर 101 रन की पारी खेली थी। उस पारी में 13 चौके और 2 सिक्स शामिल थे। 

पंत ने कितने रन बनाए?
ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ 128 बॉल पर 109 रन की पारी खेली। इस पारी में 13 चौके और 4 सिक्स शामिल रहे। पंत ने टेस्ट में दिसंबर 2022 के बाद वापसी की और सेंचुरी लगा दी। उन्होंने पहली पारी में 39 रन बनाए थे। 

Similar News