Women's T20 WC: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच पर टिकी भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद, किस टीम के जीतने से होगा फायदा, जानें

ICC Women's T20 World cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अभी भी मुश्किल है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी जबकि पाकिस्तान पर भारत ने जीत दर्ज की थी। इसके बावजूद सेमीफाइनल का पेच फंसा हुआ है। अब ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच पर भारत की नजर है।

Updated On 2024-10-09 14:16:00 IST
Indias Women T20 World cup semi final chances

ICC Women's T20 World cup: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम को महिला टी20 विश्व कप 2024 के नॉकआउट दौर में पहुंचने का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लेकिन, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में मिली हार से भारत की उम्मीदों को झटका लगा। इसके बाद जरूर टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज की। लेकिन, ये जीत इतनी बड़ी नहीं रही कि नेट रनरेट में बड़ा सुधार कर पाए। ऐसे में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर दिख रहीं। 

पाकिस्तान पर जीत के बावजूद भारत का नेट रन रेट निगेटिव है। भारत का फिलहाल रन रेट -1.217 है। अंक तालिका में भारत फिलहाल, चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान के भी भारत के बराबर 2 अंक हैं। लेकिन नेट रनरेट (0.555) प्लस में है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया, दोनों दो-दो अंक लेकर, क्रमशः 2.900 और 1.908 के नेट रनरेट के साथ ग्रुप में शीर्ष दो स्थानों पर मौजूद हैं।

ऐसे में भारत की अब नजर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को होने वाले मैच के नतीजे पर है। क्योंकि इस मैच के नतीजे से भारत की आगे की राह आसान या मुश्किल होगी। 

यह भी पढ़ें: Women's T20 World cup: ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर जीत से भारत की राह मुश्किल, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

न्यूजीलैंड की जीत से भारत पर क्या असर?
अगर न्यूजीलैंड मंगलवार को होने वाले महिला टी20 विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल करता है, तो भारत को शीर्ष दो में जगह बनाने और आगे बढ़ने के लिए बस अपने बचे हुए दो मैच जीतने की जरूरत होगी। ऐसा माना जा रहा कि न्यूजीलैंड अपने अगले मैच में पाकिस्तान को हरा देगा।  इस परिदृश्य में यह माना जाता है कि न्यूजीलैंड अपने अगले मैच में पाकिस्तान को भी हरा देता है। इससे न्यूजीलैंड का नेट रनरेट (2.900) और बेहतर ही होगा। 

यह भी पढ़ें: IND vs BAN 2nd T20 Preview: टीम इंडिया की दिल्ली का दंगल जीतने पर नजर, क्या बांग्लादेश कर पाएगी वापसी?

अगर ऑस्ट्रेलिया जीत जाता है तो भारत का क्या होगा?
दूसरी ओर, अगर ऑस्ट्रेलिया मंगलवार को होने वाले मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता, तो भारत के लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी। टीम इंडिया को न केवल अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि NRR पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए बड़े मार्जिन से जीत हासिल करनी होगी। इस समीकरण में ये माना जा रहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अपने बचे हुए दो मैच जीतेंगे। न्यूजीलैंड अपने अगले मैच में पाकिस्तान को भी हराएगा। 

पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल की रेस में
भारत के खिलाफ हार के बावजूद, पाकिस्तान के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। लेकिन उन्हें अपने बचे हुए मुकाबलों में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हराना होगा। अगर ऐसा होता है, तो ग्रुप-ए में सबके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता खुल जाएगा। 

Similar News