W U19 T20 WC: भारत ने श्रीलंका को रौंदा, विश्वकप में लगातार तीसरी जीत 

W U19 T20 WC: अंडर-19 महिला विश्वकप में भारत को लगातार तीसरी जीत मिली। भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से हराया।

Updated On 2025-01-23 17:44:00 IST
ICC U 19 T20 WC india Beat Sri lanka

Womens U19 T20 WC: अंडर-19 महिला विश्वकप में भारत ने लो स्कोरिंग मैच में श्रीलंका को 60 रनों से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। भारत को महज 118 रनों पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाज शबनम शकील और वीजे जोशिता सहित अन्य गेंदबाज़ों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 58 रनों पर ही ढेर कर दिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने सिर्फ 17 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। इससे आगे की बल्लेबाजों पर दबाव आ गया। इस बीच जी तृषा ने 44 गेंदों में 49 रन बनाते हुए टीम के लिए सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। भले ही तृषा अर्धशतक से चूंक गईं, लेकिन उनके ही कारण भारत 100 रनों के आंकड़े के पार कर पाया। 

इधर, श्रीलंका की टीम 119 के स्कोर का पीछा करने उतरी तो शबनम और जोशिता ने कमाल की गेंदबाज़ी की। शबनम ने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर श्रीलंका को झटका दिया। इसी तरह जोशिता ने भी अपने पहले ओवर में विकेट लेकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया।

यहां से श्रीलंका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गई और 12 रन पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई। भारत की तरफ से शबनम, जोशिता और परुनिका सिसोदिया ने दो-दो विकेट लिए।

Similar News