Harris Shield Mumbai: मुंबई का हैरिस शील्ड टूर्नामेंट, जहां से निकले 'सचिन तेंदुलकर', उसी टूर्नामेंट में 16 साल के लड़के ने किया कमाल    

Harris Shield Mumbai: मुंबई के फेमस हैरिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 साल के लड़के ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Updated On 2024-11-19 17:30:00 IST
सचिन का रिकॉर्ड किसने तोड़ा

Harris Shield Mumbai: मुंबई का हैरिस शील्ड टूर्नामेंट, जहां खेलकर खिलाड़ियों ने टीम इंडिया तक अपना सफर तय किया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर यहीं से निकले और टीम इंडिया में जगह बनाई। इसके अलावा विनोद कांबली, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ भी इसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन तक टीम इंडिया में पहुंचे। अब इस लिस्ट में एक और प्रतिभा का नाम जुड़ गया है। 

हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में जनरल एजुकेशन अकादमी की तरफ से खेलते हुए आयुष शिंदे ने 419 रन की नाबाद पारी खेली है। आयुष ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन और उनके साथी विनोद कांबली ने मिलकर इसी टूर्नामेंट में 664 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी। इसमें सचिन ने 326 रन की नाबाद पारी खेली थी। 

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान, भारत सरकार से अनुमति नहीं मिली तो लिया नाम वापस 

साल 2009 में 12 साल के सरफराज खान सरफराज खान ने हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में 439 रनों की पारी खेली थी। आयुष की 419 रन की पारी की बदौलत उनकी टीम ने 45 ओवरों में 648/5 का बड़ा स्कोर बनाया। जिससे टीम को 464 रन के बड़े अंतर से जीत मिली। आयुष ने 152 गेंदों की अपनी पारी में 43 चौके और 24 छक्के लगाए। 2013 में 14 साल के पृथ्वी शा ने हैरिस शील्ड की एक पारी में सर्वाधिक 546 रन बनाने का कारनामा किया था।

इसे भी पढ़े: कौन हैं 13 साल के वैभव सूर्यवंशी? आईपीएल नीलामी में उतरने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी हैरिस शील्ड को सीढ़ी बनाकर टीम इंडिया में पहुंच गए, लेकिन क्या आयुष शिंदे भी वह कारनामा कर पाएंगे, यह देखने वाली बात होगी।  

Similar News