video: महेंद्र सिंह धोनी को स्लेज कर रहे थे दीपक चाहर, माही ने बल्ला मारकर निकाल दी सारी गर्मी!

deepak chahar ms dhoni video: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान दीपक चाहर अपने पुराने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बार-बार परेशान कर रहे थे। माही ने बल्ले दिखाकर उन्हें शांत करा दिया।

Updated On 2025-03-24 14:05:00 IST
ms dhoni deepak chahar video

deepak chahar ms dhoni video: आईपीएल 2025 में रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एल क्लासिको खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की। मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे दीपक चाहर का जोश कुछ अलग ही नजर आया। पहली बार मुंबई इंडियंस की जर्सी में खेल रहे चाहर ने न सिर्फ गेंदबाजी में कमाल दिखाया, बल्कि बल्लेबाजी में भी 15 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने CSK की पारी की शुरुआत में ही राहुल त्रिपाठी का अहम विकेट भी झटका।

हालांकि मुकाबला आखिर में CSK ने जीत लिया और 156 रन के लक्ष्य को अंतिम ओवर में हासिल कर लिया। एमएस धोनी नाबाद लौटे। लेकिन मैच के दौरान धोनी और चाहर के बीच एक मजेदार पल भी देखने को मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

 मजाक में किया धोनी को स्लेज
जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आए तो दीपक चाहर अपने पुराने कप्तान को देखकर मस्ती के मूड में आ गए। चाहर ने धोनी के करीब जाकर उन्हें स्लेज करना शुरू कर दिया। वो जोर-जोर से ताली बजाने लगे और मुंबई के साथी गेंदबाजों का हौसला बढ़ाने का नाटक करने लगे। इस मजाक का जवाब भी धोनी ने मजेदार तरीके से दिया। मैच खत्म होने के बाद, जब खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, धोनी ने चाहर के पास से गुजरते वक्त उनके साथ मस्ती करते हुए बैट से मारने का नाटक किया, जिससे चाहर भी चौंक गए।

चाहर का शानदार प्रदर्शन
दीपक चाहर ने अपने दो ओवर के स्पैल में 1 विकेट निकाला। मुंबई ने इस मैच में अपने स्पिन अटैक पर ज्यादा भरोसा जताया, जिसमें दो इंटरनेशनल खिलाड़ी, एक डेब्यूटेंट और एक पार्ट-टाइमर शामिल थे। खासतौर पर मिचेल सैंटनर और डेब्यूटेंट विग्नेश पुथुर ने CSK की बल्लेबाजी को मुश्किल में डाला। पुथुर ने 3 विकेट चटकाए और अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की कमी साफ दिखी। दूसरी तरफ, CSK ने भी तीन स्पिनरों के साथ उतरकर विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने की रणनीति अपनाई, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी ने जीत की नींव रखी।

Similar News