dc vs csk preview: दिल्ली कैपिटल्स की जीत की हैट्रिक पर नजर, चेपॉक में धोनी फिर करेंगे कप्तानी?

dc vs csk preview: आईपीएल 2025 में शनिवार को डबल हेडर खेला जाएगा। दिन के पहले मैच में दोपहर 3.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स की अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर होगी। दिल्ली की लगातार तीसरी जीत पर नजर होगी।

Updated On 2025-04-05 10:10:00 IST
dc vs csk preview

dc vs csk preview: आईपीएल 2025 में शनिवार को डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मुकाबले में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली ने अबतक खेले दोनों मैच जीते हैं और ये टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और दिल्ली टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर होगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन मैच खेले हैं और इसमें से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है। 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर उम्मीदों के उलट रहा है। 3 मैचों में दो हार, वो भी एक घर में 50 रन से—इतिहास की सबसे बड़ी हार। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। अगर वो फिट नहीं हुए, तो महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर कप्तानी करते दिख सकते हैं। फैन्स के लिए ये बड़ी खबर है।

RCB से हार के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग खुद पिच क्यूरेटर से मिलने पहुंच गए थे। उन्होंने कहा था कि चेपॉक अब "होम ग्राउंड" जैसा फील नहीं देता, क्योंकि स्पिनर्स को मदद नहीं मिल रही। टीम ने स्पिनर्स पर भरोसा किया, लेकिन विकेट से ज्यादा मदद नहीं मिली। 

टीम कॉम्बिनेशन भी अब तक फिक्स नहीं हुआ है। राहुल त्रिपाठी आउट ऑफ फॉर्म हैं, विजय शंकर भी फ्लॉप रहे। ओवरटन ने नई गेंद से दो ओवर में 30 रन दे दिए। अब शायद डेवोन कॉनवे को मौका मिले।

DC की टीम शानदार फॉर्म में
दूसरी ओर DC ने अभी तक कमाल का खेल दिखाया है। 40 की उम्र में फाफ डु प्लेसी शानदार बल्लेबाजी कर रहे। मिचेल स्टार्क ने दो मैच में 8 विकेट झटके हैं। युवा खिलाड़ी विप्राज निगम और आशुतोष शर्मा भी मैच जिताने वाले परफॉर्मेंस दे चुके हैं।

DC के पास अच्छे स्पिनर्स हैं- अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और निगम। अगर चेपॉक की पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिली तो ये CSK को ही उल्टा पड़ सकता है। DC यहां 15 साल से CSK को नहीं हरा पाई है। आखिरी जीत 2010 में आई थी, जब DC के मौजूदा कोच हेमांग बदानी खुद CSK में खेल रहे थे। अब कोच बनकर वो चेपॉक लौटे हैं। क्या इस बार बदानी की टीम इतिहास पलटेगी?

संभावित प्लेइंग इलेवन
CSK:
डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़/ रचिन रवींद्र, शिवम दुबे, विजय शंकर,रवींद्र जडेजा, ओवरटन/अंशुल, एमएस धोनी (wk), आर अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।

DC: फाफ डु प्लेसी, फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (wk), केएल राहुल, अक्षर पटेल (capt), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा,विप्राज निगम, कुलदीप यादव, मिचेलस्टार्क, मुकेश/नटराजन

पिच और मौसम
चेपॉक की पिच अब पहले जैसी नहीं रही। गर्मी और उमस में शनिवार को दिन का इकलौता मैच होगा। ऐसे में पिच क्या गुल खिलाती है देखना होगा। 

Similar News