Priya Saroj: कौन हैं प्रिया सरोज? जिनसे शादी रचाने जा रहे क्रिकेटर रिंकू सिंह; जानें वायरल दावे की सच्चाई

Rinku Singh Engaged: टीम के तेज तर्रार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एसपी सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई रचाई है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही।

Updated On 2025-01-17 19:15:00 IST
Rinku Singh Engaged

Rinku Singh Engaged: टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि रिंकू ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई रचाई है। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछली शहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद चुनी गई थी। हालांकि रिंकू सिंह या उनके परिवार की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।   

रिंकू सिंह भारतीय टीम के वनडे और टी-20 फॉर्मेट के रेग्यूलर खिलाड़ी हैं। वह लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इससे अलावा रिंकू सिंह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल मुकाबले में RCB के गेंदबाज यश दयाल के ओवर में 5 छक्के लगाकर खूब सुर्खियां बंटोरी थीं।

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि रिंकू सिंह के पिता और भाई ने रिंकू की रोका और सगाई की खबर से इनकार किया है। वहीं, रिंकू के करीबी लोग रिश्ता पक्का बता रहे।   

ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कल, मुंबई में सेलेक्टर्स और कप्तान करेंगे महामंथन

कौन हैं प्रिया सरोज?  
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश से 3 बार के सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी उत्तरप्रदेश में हुआ था। वह समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रिया ने राजनीति में अपनी राह बनाई और 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। प्रिया सरोज ने 35,850 वोटों जीत दर्ज की।

प्रिया सरोज भारतीय राजनीति की दूसरी सबसे युवा सांसद हैं। प्रिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली की एयरफोर्स जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए आर्ट्स और एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से LLB की डिग्री ली। 

Similar News