Ranji Trophy: 19 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी ने काटा गदर, दिल्ली की कप्तानी मिलते ही ठोकी सेंचुरी 

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के बीच में दिल्ली की कप्तानी आयुष बदोनी को मिली। अब झारखंड के खिलाफ बदोनी ने शतक जड़ दिया है। बदोनी ने दिल्ली प्रीमियर लीग में 19 छक्के लगाए थे।

Updated On 2024-11-15 18:39:00 IST
कप्तानी मिलते ही गरजा गंभीर का चेला

Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी मिलते ही आयुष बदोनी ने झारखंड के खिलाफ शतक ठोक दिया है। बदोनी ने मैच के तीसरे दिन 116 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए। आयुष बदोनी को रणजी ट्रॉफी के बीच में दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई है। उन्होंने कप्तानी लेते ही अपनी बैटिंग का नमूना दिखा दिया। 

DPL में लगाए थे 19 छक्के 
आयुष बदोनी ने दिल्ली प्रीमियर लीग में बेहतरीन पारी खेली। बदोनी ने तूफानी पारी में  55 गेंदों में 165 रन बनाए। दिल्ली सुपरस्टार्स की कप्तानी करते हुए बदोनी ने अपनी पारी में रिकॉर्ड 19 छक्के उड़ाए थे। बदोनी ने एक मैच में 19 छक्के लगाकर वेस्टइंडीज के धाकड़ प्लेयर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था। क्रिस गेल ने एक मैच में सबसे ज्यादा 18 छक्के मारे थे।

आयुष बदोनी भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा बल्लेबाज माने जाते हैं। गंभीर ने बदोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल कराया था। उस वक्त गंभीर एलएसजी के मेंटॉर थे।      

Similar News