Champions Trophy 2025: क्या साउथ अफ्रीका बनाएगी इतिहास? जानिए चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक के 5 सबसे बड़े रन चेज

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमी-फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 363 रन का टारगेट दिया है। अगर यह लक्ष्य को साउथ अफ्रीका हासिल कर लेती है, तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर चेज करन वाली टीम बन जाएगी।

Updated On 2025-03-05 20:34:00 IST
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़े 5 सफल रन चेज।

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रचिन रविंद्र (108) और केन विलियमसन (102) की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 362/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अब साउथ अफ्रीका को 50 ओवर में 363 रन बनाने होंगे। अगर साउथ अफ्रीका इस लक्ष्य को हासिल कर लेता है तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर चेज करन वाली टीम बन जाएगी।

चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़े 5 सफल रन चेज:

1. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (लाहौर, 22 फरवरी 2024) – 352/5
2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 352 रनों के लक्ष्य को 47.3 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर चेस कर लिया था। जॉश इंग्लिस (120)* की नाबाद शतकीय पारी ने इस बड़े लक्ष्य को आसान बना दिया था।

2. इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (ओवल, 1 जून 2017) – 308/2
2017 चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड ने बांग्लादेश द्वारा दिए गए 306 रनों के लक्ष्य को 44.2 ओवर में 2 विकेट खोकर चेस किया था।
जो रूट (133), एलेक्स हेल्स (95) और इयोन मोर्गन (75)* की शानदार पारियों ने इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाई थी।

3. श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (ओवल, 13 जून 2013) – 297/3
2013 के चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में इंग्लैंड ने 293/7 का स्कोर खड़ा किया, लेकिन श्रीलंका ने इसे 47.1 ओवर में 3 विकेट खोकर चेस कर लिया। महान बल्लेबाज कुमार संगकारा (134)* की नाबाद पारी ने इस चेज़ को ऐतिहासिक बना दिया।

4. साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (ढाका, 25 अक्टूबर 1998) – 282/4
1998 चैंपियंस ट्रॉफी के पहले क्वार्टरफाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 282 रनों के लक्ष्य को 46.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया था। डैरिल कुलिनन (69), कप्तान हंसी क्रोनिए (67) और जोंटी रोड्स (61)* ने बेहतरीन पारियां खेली थीं।

5. भारत बनाम इंग्लैंड (कोलंबो, 22 सितंबर 2002) – 271/2
2002 चैंपियंस ट्रॉफी के इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 270 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 39.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। सौरव गांगुली (117) और वीरेंद्र सहवाग (126)* की तूफानी पारियों ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

क्या इतिहास रचेगा साउथ अफ्रीका?
अब तक किसी भी टीम ने ICC टूर्नामेंट में 352+ का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेस नहीं किया है। अगर साउथ अफ्रीका आज 363 रनों का पीछा कर लेती है, तो यह नया रिकॉर्ड बन जाएगा।

फाइनल में भारत
भारत ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ऐसे में आज वाले मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ भिड़ेगी।

Similar News