ms dhoni video: रांची का राजकुमार विंटेज रोल्स रॉयस में दिखा, फैंस ने लुटाया बेपनाह प्यार

ms dhoni vintage rolls royce: महेंद्र सिंह धोनी रांची की सड़कों पर 80 की विटेंज रोल्स रॉयस से फर्राटा भरते नजर आए। इसका वीडियो वायरल हो रहा। फैंस को थाला की ये सवारी काफी पसंद आई।

Updated On 2025-09-08 20:20:00 IST

महेंद्र सिंह रांची में विंटेज कार में फर्राटा भरते दिखे। 

ms dhoni vintage rolls royce: महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहे। आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद से ही धोनी ब्रेक पर हैं और फिलहाल अपने शौक को पूरा कर रहे। धोनी अक्सर अपने ऑटोमोबाइल कलेक्शन को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें कारों और बाइक्स का काफी शौक है और वो अक्सर रांची की सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आ जाते हैं।

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें धोनी अपने रांची स्थित घर से नीले रंग की विंटेज रोल्स रॉयस कार निकालते हुए नजर आए। 1980 मॉडल की यह शानदार कार अपने क्लासिक लुक और शाही अंदाज के लिए जानी जाती है। गाड़ी को देख स्थानीय लोग भी उत्साहित हो उठे और कई लोग धोनी की झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर जमा हो गए।

विंटेज कार में निकले धोनी

जैसे ही उनके रांची स्थित फार्महाउस का गेट खुला, धोनी अपनी रोल्स रॉयस चलाते हुए बाहर निकले। सड़क पर मौजूद लोगों ने तुरंत मोबाइल कैमरे निकालकर इस पल को कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी दाढ़ी रखे हुए हैं और बेहद रिलैक्स मूड में अपनी कार का आनंद ले रहे हैं।

बाद में एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें धोनी को रांची की सड़कों पर आराम से ड्राइव करते हुए देखा गया। यह वही शहर है जिसे धोनी ने अपने खेल और कप्तानी से वैश्विक क्रिकेट मानचित्र पर अलग पहचान दिलाई।

धोनी का कार क्रेज

धोनी की बाइक और कार कलेक्शन हमेशा चर्चा में रहती है। उनके पास दर्जनों सुपरबाइक्स और लग्जरी कारें हैं। अब इस विंटेज रोल्स रॉयस के साथ उनका गैराज और भी खास हो गया। फैंस मानते हैं कि धोनी का यह अंदाज उनकी शख्सियत को और अनोखा बनाता है।

CSK और धोनी का भविष्य

धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर कयास लगातार लग रहे हैं। क्या वह अगले सीजन में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे या नहीं? इस पर धोनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। हालांकि, CSK के पुराने बॉस एन श्रीनिवासन की वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट में चर्चाएं तेज हो सकती हैं।

धोनी ने भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई। साथ ही, वह सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तानों में भी शामिल हैं। ऐसे में फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है।

Tags:    

Similar News