Mitchell starc: 176.5 KMPH की रफ्तार...मिचेल स्टार्क का तूफान, रोहित को डाली क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद?

Mitchell starc fastest ball: पर्थ वनडे में मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदबाज़ी से भारत का टॉप ऑर्डर बिखर गया। स्टार्क ने 176.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी या ये स्पीड गन की गलती थी।

Updated On 2025-10-19 15:04:00 IST

Mitchell starc rohit sharma fastest ball: रोहित शर्मा को स्टार्क ने सबसे तेज गेंद फेंकी। 

Mitchell starc fastest ball: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से भारतीय टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। स्टार्क ने अपने शुरुआती 5 ओवरों में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट लिया और भारत को शुरुआती झटके दिए।

हालांकि मैच का सबसे चर्चित पल वो नहीं था, जब उन्होंने विराट कोहली को आउट किया, बल्कि वो गेंद थी जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। स्टार्क की पहली गेंद रोहित शर्मा को लगी जो स्पीड गन पर 176.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दर्ज हुई, जो अब तक की सबसे तेज़ गेंद मानी जा रही है।

सोशल मीडिया पर यह आंकड़ा देखते ही फैंस के बीच हलचल मच गई। लोगों ने मज़ाक में कहा कि स्पीड गन शायद पर्थ की हवा में उड़ गई। हालांकि, यह स्पीड गन की गलती मानी जा रही क्योंकि बाकी ओवर में स्टार्क की औसत गति करीब 140 kmph रही। उनकी सबसे तेज़ असली गेंद 145 kmph की थी, जो उन्होंने फिर से रोहित शर्मा को ही फेंकी।

स्टार्क ने अपनी उछाल और सटीक लेंथ से रोहित को खासा परेशान किया। रोहित रन नहीं बना पा रहे थे और लगातार बाउंस और मूवमेंट झेल रहे थे। आखिरकार चौथे ओवर में जोश हेज़लवुड ने उन्हें आउट कर दिया। रोहित ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए और स्लिप में कैच थमा बैठे।

इसके बाद स्टार्क ने अपने रफ़्तार भरे स्पेल में विराट कोहली को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। कोहली ने 8 गेंदों पर खाता नहीं खोला और पॉइंट पर कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 30 रन के अंदर तीन विकेट गिरा दिए थे।

नए कप्तान शुभमन गिल भी लय में नहीं दिखे और 9वें ओवर में विकेटकीपर को कैच दे बैठे। पावरप्ले में भारत का स्कोर था 27/3, जो 2023 के बाद वनडे में भारत की सबसे खराब शुरुआतों में से एक रही।

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी, स्टार्क, हेज़लवुड और कमिंस ने मिलकर भारतीय बल्लेबाज़ों पर जबरदस्त दबाव बनाया। पर्थ की उछाल भरी पिच पर स्टार्क की हर गेंद मानो बिजली की तरह चमक रही थी। फिलहाल सोशल मीडिया पर स्टार्क की 176.5 kmph वाली गेंद की वीडियो सबसे ज़्यादा ट्रेंड कर रही और भले ही वो आंकड़ा गलत हो, लेकिन स्टार्क की रफ्तार ने भारतीय बल्लेबाज़ों को सच में सांस लेने का मौका नहीं दिया।

Tags:    

Similar News