kaurn nair: 'एक दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने संन्यास लेने को कहा था...' करुण नायर का इंग्लैंड सीरीज से पहले चौंकाने वाला खुलासा

kaurn nair test comeback: करुण नायर ने खुलासा किया है कि जब वो अपने बुरे दौर से गुजर रहे थे, तब एक दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने संन्यास लेकर लीग में खेलने की सलाह दी थी।

Updated On 2025-06-16 11:19:00 IST

karun nair ने इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा खुलासा किया है। 

karun nair test comeback: करीब 7 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे करुण नायर की वापसी सिर्फ रनों की नहीं, हौसले की भी कहानी है। 2018 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम से बाहर हुए करुण को जब घरेलू क्रिकेट में भी नजरअंदाज किया गया, तब एक मशहूर भारतीय क्रिकेटर ने उन्हें सलाह दी था कि रिटायर हो जाओ, लीग खेलो और पैसा कमाओ। पर नायर का जवाब साफ था कि मैं खुद को कभी माफ नहीं कर पाता अगर इतनी आसानी से हार मान लेता।

करुण नायर की ये कहानी हर उस क्रिकेटर के लिए मिसाल है जो करियर के मुश्किल मोड़ों से गुजर रहा है। 2022 के बाद कर्नाटक ने उन्हें अपने सभी फॉर्मेट्स से बाहर कर दिया। लगभग 14 महीने तक करुण ने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला। लेकिन फिर उन्हें इंग्लैंड की काउंटी टीम नॉर्थहैम्पटनशर से मौका मिला। वहीं से उनके करियर ने दोबारा उड़ान भरी।

इंडिया-ए के लिए करुण ने ठोका दोहरा शतक

हाल ही में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ इंडिया-ए के लिए खेले एक मुकाबले में करुण ने दोहरा शतक ठोका। साल की शुरुआत से अब तक उन्होंने 5 फर्स्ट क्लास सेंचुरी लगाई हैं, जिनमें रणजी ट्रॉफी के तीन नॉकआउट मुकाबलों में शतक भी शामिल हैं। विदर्भ की रणजी खिताबी जीत में करुण नायर की भूमिका अहम रही।

गंभीर ने करुण को दिया मौका

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भी नायर की वापसी को सलाम किया। उन्होंने कहा, 'कितने रन बनाए वो नहीं, बल्कि ये मायने रखता है कि आप कभी हार नहीं मानते। यही जज्बा पूरी दुनिया को प्रेरणा देता है।'

करुण नायर ने 2016-17 के बीच भारत के लिए 6 टेस्ट खेले थे, जिसमें उन्होंने 374 रन बनाए थे। इनमें सबसे यादगार पारी रही 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेला गया 303 रन का नाबाद स्कोर, जो आज भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। अब जब हेडिंग्ले टेस्ट में भारत का पहला मुकाबला होने जा रहा है, सभी की निगाहें एक बार फिर उस बल्लेबाज पर हैं, जिसे कभी कहा गया था कि संन्यास ले लो। 

Tags:    

Similar News