भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया: हार्दिक पंड्या की फिफ्टी, बुमराह के T20I में 100 विकेट पूरे; सीरीज में 1-0 से आगे

India vs South Africa 1st T20I: भारत ने पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। हार्दिक पंड्या की 59* रन की पारी और घातक गेंदबाजी की मदद से मेहमान टीम 74 रन पर ऑलआउट हुई। बुमराह ने टी-20 में पूरे किए 100 विकेट।

Updated On 2025-12-10 11:40:00 IST

India vs South Africa 1st T20I: भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया। हार्दिक पंड्या ने बनाए 59 रन। 

India vs South Africa 1st T20I: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 मुकाबले में 101 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। कटक के बाराबाती स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए।

जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने सिर्फ 74 रन पर सिमट गई। यह अंतरराष्ट्रीय टी-20 में भारत की किसी भी टीम पर 100 से अधिक रनों से नौवीं जीत है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 28 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 26 और अक्षर पटेल ने 23 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी सबसे सफल रहे जिन्होंने 3 विकेट लिए, जबकि लुथो सिपामला ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। मेहमान टीम की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे अधिक 22 रन बनाए, जबकि सात बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। वहीं हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।


 India vs South Africa 1st T20I: भारतीय जीत के 5 हीरो

  1. हार्दिक पंड्या: 59 रन, एक विकेट (प्लेयर ऑफ द मैच)
  2. जसप्रीत बुमराह: 2 विकेट
  3. अर्शदीप सिंह: 2 विकेट
  4. वरुण चक्रवर्ती: 2 विकेट
  5. अक्षर पटेल: 2 विकेट 

हार्दिक पंड्या ने केशव महाराज के ओवर में 2 छक्के मारे और अंतर्राष्ट्रीय टी20 कैरियर में 100 छक्के पूरे किए। 


जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए T20I में 100 विकेट 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने के साथ ही बुमराह क्रिकेट के तीनों प्रारूप (टेस्ट. वनडे और टी-20) में 100-100 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए।

उनके अब टेस्ट में 234. वनडे में 149 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 101 विकेट हो गए हैं।

बुमराह यह कारनामा करने वाले दुनिया के 5वें गेंदबाज हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी, न्यूजीलैंड के टिम साउथी, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और शाकिब अल हसन ऐसा कर चुके हैं।


इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 100 विकेट पूरे कर लिए। वहीं हार्दिक पंड्या ने बल्लेबाजी में 100 छक्कों का आंकड़ा पार किया और उनकी गेंदबाजी में अब कुल 99 विकेट हो गए हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम का 74 रन का स्कोर टी-20 इंटरनेशनल में उसका अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उनका न्यूनतम स्कोर 87 रन था, जो 2022 में भारत के खिलाफ राजकोट में बना था। कटक के मैदान पर यह पहली बार है जब भारत ने साउथ अफ्रीका को टी-20 में हराया है।

T20I में साउथ अफ्रीका के 100 से कम के ऑल-आउट टोटल

  • 74 बनाम भारत, कटक, 2025
  • 87 बनाम भारत, राजकोट, 2022
  • 89 बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2020
  • 95 बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2023
  • 96 बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2020
  • 98 बनाम श्रीलंका, कोलंबो (RPS), 2018

नोट: साउथ अफ्रीका की T20I में 100+ रन के अंतर से यह छठवीं हार है, इनमें से 3 भारत के खिलाफ रही है।

T20I में भारत के खिलाफ सबसे कम ऑल-आउट स्कोर

  • 57: UAE, दुबई, 2025
  • 66: न्यूज़ीलैंड, अहमदाबाद, 2023
  • 70: आयरलैंड, डबलिन (मलाहाइड), 2018
  • 74: साउथ अफ्रीका, कटक, 2025
  • 80: इंग्लैंड, कोलंबो (RPS), 2012

T20I में किसी भारतीय विकेटकीपर के सबसे ज़्यादा आउट (एक मैच में)

  • 5- MS धोनी बनाम ENG, ब्रिस्टल, 2018
  • 4- MS धोनी बनाम AFG, ग्रोस आइलेट, 2010
  • 4- MS धोनी बनाम PAK, कोलंबो (RPS), 2012
  • 4- MS धोनी बनाम SL, कटक, 2017
  • 4- दिनेश कार्तिक बनाम ENG, साउथैम्प्टन, 2022
  • 4- जितेश शर्मा बनाम SA, कटक, 2025
Live Updates
2025-12-09 22:11 IST

भारत ने पांच मैचों की सीरीज में पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 


2025-12-09 22:03 IST

भारत ने दिया 176 रन का टारगेट दिया है। उसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने अपने 72 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं।  

2025-12-09 21:57 IST

जसप्रीत बुमराह ने डेवाल्ड ब्रेविस को 22 रन पर पवेलियन भेजा। इस विकेट के साथ ही बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे किए।

भारत ने दिया 176 रन का टारगेट दिया है उसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 11वें ओवर 70 रन बनाए हैं। 

2025-12-09 21:53 IST

वरुण चक्रवर्ती ने मार्को जानसेन को क्लीन बोल्ड किया। भारत ने दिया 176 रन का टारगेट दिया है उसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर 68 रन बनाए हैं। 


2025-12-09 21:41 IST

साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अर्शदीप सिंह ने दो ओवर में दो विकेट झटके। उसके बाद अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया। अफ्रीका ने 8 ओवर के बाद 5 विकेट में 55 रन बनाए हैं। 

2025-12-09 21:24 IST

साउथ अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर कप्तान एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 14 रन बनाए। 

2025-12-09 21:12 IST

साउथ अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। 

2025-12-09 21:06 IST

साउथ अफ्रीका ने पहले ओवर विकेट गंवाया। अर्शदीप सिंह ने डीकॉक को जीरो पर पवेलियन भेजा। 

2025-12-09 20:51 IST

भारत ने पहले टी 20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को दिया 176 रन टारगेट दिया है। चोट के बाद टीम इंडिया में लौटे हार्दिक पांड्या ने 59 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 कैरियर में 100 छक्के पूरे किये। गेंदबाजी में लुंगी ने 3 विकेट चटके। 


2025-12-09 20:43 IST

बल्लेबाज

  • जितेश शर्मा: 10
  • हार्दिक पांड्या: 59

गेंदबाज: एनरिक नॉर्टजे ने अपने चौथे यानि आखिरी और पारी के 20वें ओवर में 12 रन दिए। इस ओवर में हार्दिक ने एक छक्का और एक चौका मारा। 

Tags:    

Similar News